BAN vs PAK: क्‍या Hasan Ali ने सच में डाली 219 KMPH से गेंद, टूटा Shoaib Akhtar का 18 साल पुराना रिकॉर्ड !

BAN vs PAK Live: बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है.

Published date india.com Updated: November 19, 2021 5:15 PM IST
BAN vs PAK Hasan Ali Twitter
BAN vs PAK, Hasan Ali @ Twitter

Hasan Ali 219 KMPH Speed Bowl: इस वक्‍त ढाका के शेर ए बंगाल स्‍टेडियम में मेजबान बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. टी20 विश्‍व कप 2021 के सेमीफाइनल में मैथ्‍यू वेड का आसान कैच छोड़ने के बाद से ही फैन्‍स के निशाने पर आए तेज गेंदबाज हसन अली का आज प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. सोशल मीडिया पर इस वक्‍त कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं जिसमें दिखाया जा रहा है कि हसन अली ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अपने पहले ओवर मे 219 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की.

भारत में इन मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं हो रहा है ऐसे में यहां हर कोई हैरान है कि क्‍या सच में कोई खिलाड़ी 219 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है ? अगर ऐसा हुआ है तो पाकिस्‍तान के ही तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर का रिकॉर्ड टूट गया है, जिन्‍होंने वर्ल्‍ड कप 2003 में इंग्‍लैंड के खिलाप 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. आइये हम आपको इसकी पूरी जानकारी उपलब्‍ध कराते हैं.

मैच के दौरान बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया. दूसरे ओवर में हसन अली गेंदबाजी पर आए. बॉलिंग मीटर ने इस दौरान दिखाया कि उन्‍होंने 219 kmph और 136 mph से गेंदबाजी की है. ये केवल बॉलिंग मीटर की गलती से हुआ लेकिन टीवी स्‍क्रीन पर गेंद की गति 219 मिलोमीटर प्रति घंटा ही दिखाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. मैच में हसन अली ने अपने चार ओवरों में कुल तीन विकेट निकाले. इस दौरान उन्‍होंने 22 रन खर्च किए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.