By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ban Vs Pak Live Score And Updates Ball By Ball Commentary Of Bangladesh Vs Pakistan At Venue Shere Bangla National Stadium Dhaka
BAN vs PAK, 3rd T20I Live Score and Updates: भारत में TV पर नहीं आएगा मैच, यहां जानें लाइव स्कोर
BAN vs PAK, 3rd T20I Live Score and Updates: पाकिस्तान की टीम पहले ही टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है.
BAN vs PAK, 3rd T20I, Live Score and Updates: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम मेजबानों का सामना ढाका के शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में कर रही है. बाबर आजम की कप्तानी वाली मेहमान टीम पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. आज अगर पाकिस्तान को जीत मिलती है तो वो बांग्लादेश को उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप कर देंगे. वहीं, महमूदुल्लाह रियाद की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेंगे.
बांग्लादेश को इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी टीम के खराब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था. अपने घर पर ही यह टीम फिलहाल जीत की लय पर लौट नहीं पाई है. हालांकि इसी टीम ने विश्व कप से पहले अपने घर पर ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सीमित ओवरों के क्रिकेट में मात दी थी.
उधर, पाकिस्तान की बात की जाए तो वो पूरी लय में नजर आ रहे हैं. बाबर आजम की टीम ने यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में अपने सभी पांच मैच जीते थे. हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने मात दी. इसके बाद उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया.
बांग्लादेश का प्लेइंग इलेवन:
मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन, नजमुल हुसैन शान्तो, अफिफ हुसैन, महमूदुल्लाह (कप्तान), नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, अमीनुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शाहिदुल इस्लाम, नसुम अहमद
पाकिस्तान का प्लेइंग इलेवन:
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), हैदर अली, सरफराज अहमद, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान कादिर, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें