By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ban Vs Pak Shaheen Afridi Hit Afif Hossain With Ball In Anger After Getting Six
BAN vs PAK: छक्का खाने के बाद Shaheen Afridi को आया गुस्सा, बांग्लादेशी बल्लेबाज को मारी गेंद, Watch Video
BAN vs PAK: Shaheen Afridi द्वारा मारी गई गेंद से बांग्लादेशी बल्लेबाज अफिफ हुसैन घायल हो गए और दर्द से कर्राने लगे.
BAN vs PAK: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) बांग्लादेश दौरे पर टी20 सीरीज खेल रहे हैं. दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान उन्हें मेजबान देश के बल्लेबाज अफिफ हुसैन पर गुस्सा आ गया. छक्का खाने के बाद शाहीन ने गेंद को विकेट पर मारने के बहाने अफिफ को मार दी. जिसके बाद वो दर्द से परेशान नजर आने लगे. यह वाक्या मैच की शुरुआत होने के बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी के तीसरे ओवर के दौरान सामने आया. खराब शुरुआत मिलने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अफीफ हुसैन खेलने आए.
उन्होंने अफरीदी के ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद वो बाकी के ओवर में आराम से डिफेंसिव अप्रोच के साथ खेलने लगे. हालांकि छक्का पड़ने के बाद शाहीन अफरीदी का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा था.
Gets hit for a 6 and Shaheen Shah loses his control next ball!
I get the aggression but this was unnecessary. It was good however that he went straight to apologize after this.#BANvPAK pic.twitter.com/PM5K9LZBiu
— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) November 20, 2021
BAN vs PAK: शाहीन ने अफिफ के डिफेंस के बाद गेंद को पकड़ने के बाद उन्हें रनआउट करने के बहाने जोर से देकर मारी. यह गेंद अफिफ के पैर पर जाकर लगी और वो गिर गए. इसके बाद उन्हें दर्द से कर्राते हुए देखा गया. मामला बढ़ता देख शाहीन अफरीदी और उनके टीम के सभी साथी अफिफ हुसैन के पास पहुंचे और उनका हाल चाल जाना.
इस मैच में पाकिस्तान की टीम को आठ विकेट से जीत मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने 19वें ओवर में आठ विकेट से यह मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें