By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ban Vs Pak T20 Hasan Ali Reprimanded By Icc For Inappropriate Behavior Bangladesh Punished For Slow Over Rate
BAN vs PAK T20: हसन अली ने मैदान पर दिखाए तेवर तो ICC ने की कार्रवाई, दिया एक डिमेरिट प्वाइंट
स्लो ओवर रेट के लिए आईसीसी ने बांग्लादेश की टीम की मैच फीस में भी कटौती की है.
Bangladesh vs Pakistan: ढाका के शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की टीम को हसन अली ने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत दिलाई. हालांकि मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ उनका रवैया आईसीसी को नागवार गुजरा. हसन अली के गेंदबाजी करने के दौरान बांग्लादेश के बल्लेबाज नजरुल इस्लाम के खिलाफ अनुचित इशारा किया था. वहीं, बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जिन्हें निर्धारित समय से एक ओवर कम पाया गया.
हसन अली को आईसीसी ने मैदान पर उग्रता दिखाने व अनुचित व्यवहार करने के लिए एक डिमेरिट प्वाइंट दिया है. बीते 24 महीने के दौरान ये हसन अली का पहला अपराध है. लिहाजा अगले दो साल के अंतराल में अगर हसन अली को तीन और डिमेरिट मिलते हैं तो उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड भी किया जा सकता है.
Bangladesh vs Pakistan: 17वें ओवर में हुई जब हसन ने बल्लेबाज नुरूल हसन को आउट करने के बाद अनुचित तरीके से इशारा किया जिससे उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से संबंधित अनुच्छेद 2.5 के लेवल एक का उल्लघंन किया जो ‘‘एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा, एक्शन और भाव भंगिमा से संबंधित है जो बल्लेबाज को आउट होने के बाद आक्रामक प्रतिक्रिया करने के लिये उकसा सकती है. ’’
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘इसके अलावा हसन के अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमैरिट अंक जोड़ दिया है जिनका यह 24 महीने में पहला उल्लघंन है.’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें