By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ban Vs Pak Test Day 3 Bangladesh Lead By 83 Run Score 39 4 During Stump
BAN vs PAK Test Day-3: अफरीदी की गेंदबाजी के आगे पस्त बांग्लादेशी बल्लेबाज, तैजुल इस्लाम ने झटके 5 विकेट
दूूसरी पारी के दौरान शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट निकाले। बांग्लादेश के पास अब 83 रन की बढ़त है.
BAN vs PAK Test: बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम ने चटगांव टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक मेजबान टीम के चार विकेट चटका दिए हैं. बांग्लादेश का स्कोर इस वक्त 34 रन हैं. पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के चलते बांग्लादेश इस वक्त मैच में 83 रन आगे है. तैजुल इस्लाम के सात विकेटों ने बांग्लादेश को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई, इससे पहले शाहीन अफरीदी और हसन अली ने पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया.
इससे पहले, 145 रनों से आगे की पारी की शुरुआत करते हुए तीसरे दिन आबिद अली ने 93 रन और अब्दुल्ला शफीक ने 52 रनों की खेली. इसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई, क्योंकि तैजुल इस्लाम ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर अब्दुल्ला शफीक और अजहर अली को आउट कर दिया.
BAN vs PAK Test: इस दौरान, आबिद अली ने जल्द ही अपना शतक पूरा कर लिया, यह टेस्ट क्रिकेट में उनका चौथा शतक था. लेकिन, दूसरे तरफ से पाकिस्तान के विकेट गिरते चले गए. मेहदी हसन ने बाबर आजम को तो इस्लाम ने फवाद आलम को 8 रन पर आउट किया.
A good session for Pakistan!
Bangladesh finish day three on 39/4, with a lead of 83. #WTC23 | #BANvPAK | https://t.co/hbmOHb7hh4 pic.twitter.com/zfw8zUg7ky
— ICC (@ICC) November 28, 2021
लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 203/4 हो गया, ब्रेक के बाद भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बांग्लादेश के गेंदबाजों ने नहीं छोड़ा. रिजवान के बाद आबिद अली भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. हसन अली और शाहीन अफरीदी ने टीम के लिए थोड़े रन जोड़े, लेकिन जल्द ही पूरी टीम ढेर हो गई.
BAN vs PAK Test: पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद, बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही, पाकिस्तान ने शीर्ष चार बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन भेज दिया. इस दौरान अफरीदी ने तीन विकेट अपने नाम किए. हसन अली ने कप्तान मोमिनुल हक के रूप में सफलता अपने नाम की. इस तरह चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 89 रनों की बढ़त के साथ 39/4 का स्कोर बना लिए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें