घुटने के दर्द से परेशान Ben Stokes कराएंगे स्‍केन, विंडीज में की थी 99 ओवर गेंदबाजी

बेन स्‍टोक्‍स ने आईपीएल 2022 से दूरी बनाई हुई है. आईपीएल के स्‍थान पर उनका प्‍लान डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का है.

Published date india.com Published: April 6, 2022 10:20 AM IST
England Cricket Board,England Cricket Board News, England Cricket Board Updates, England Cricket Board for Captain, England Cricket Board on England New Captain, Ben Stokes, Ben Stokes News, Ben Stokes Udates,Ben Stokes Pics, Ben Stokes England Cricketer, Ben Stokes New eNGLAND Captain, Ben Stokes England Captain, Ben Stokes ENgland SKipper, Ben Stokes England, Ben Stokes England Cricketer, Ben Stokes on England Cricket Board, Ben Stokes Age, Ben Stokes Runs, Ben Stokes Cricket Career, Ben Stokes England Cricketer, England New Skipper, Engkand New Captain, Ben Stokes England Captain, Cricket News, Cricket Updates, England Cricket News, England Cricket Updates, Joe Root resigned, Stokes to succeed Joe Root, Stokes replaces Joe Root as England captain
Ben Stokes Named New Test Captain For England Cricket Team @ Twitter

इंग्‍लैंड के टीम के उपकप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स (Ben Stokes) जल्‍द ही अपने घुटने का सिटी स्‍कैन कराने जा रहे हैं. टीम के वेस्‍टइंडीज दौरे के दौरान स्‍टोक्‍स चोटिल हो गए थे. यही वजह है कि अब वो इस चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए घुटने का स्‍कैन कराएंगे. बेन स्‍टोक्‍स ने स्‍वयं एक पोडकास्‍ट के दौरान इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने मौजूदा आईपीएल (IPL 2022) सीजन से खुद को अलग करने का निर्णय लिया था. भारत जाने की जगह स्‍टोक्‍स का प्‍लान डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का है ताकि आने वाले समय में घरेलू सीजन के दौरान न्‍यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्‍ट सीरीज की तैयारी कर सकें. दोनों देशों के बीच टेस्‍ट सीरीज दो जून से शुरू होगी.

टीम के विंडीज दौरे के दौरान बेन स्‍टोक्‍स (Ben Stokes) से साइड स्‍ट्रेन के चलते पहले मैच में गेंदबाजी करने की उम्‍मीद नहीं थी. बावजूद इसके उन्‍होंने तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज के दौरान कुल 99 ओवर डाल दिए. पोडकास्‍ट राउंडर द विकेट से बातचीत के दौरान बेन स्‍टोक्‍स ने कहा, “कै‍रेबिया में खेलने के दौरान मुझे घुटने में दर्द हुआ था, जिसका मैं स्‍कैन कराने जा रहा हूं. लिहाज अभी मैं आगे आने वाले शेड्यूल को लेकर कोई प्‍लान नहीं बना सकता हूं. पहले मुझे चोट की गंभीरता का पता लगाना होगा.”

मौजूदा वक्‍त में इंग्‍लैंड की टीम बुरे दौर से गुजर रही है. इंग्लिश टीम को पहले ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर एशेज सीरीज में 0-4 से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. इसके बाद अब विंडीज में उन्‍हें मेहमान टीम ने 1-0 से हरा दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.