Centurion Weather Forecast IND vs SA, 1st Test, Day-4: आज फिर बारिश दे सकती है दस्‍तक, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

बारिश के चलते पहले ही सेंचुरियन टेस्‍ट में दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से धुल चुका है.

Published: December 29, 2021, 10:41 AM IST

Centurion Weather Forecast IND vs SA, 1st Test, Day-4: सेंचुरियन टेस्‍ट में आज चौथे दिन का खेल खेला जाना है. टीम इंडिया के पास मैच में 146 रन की बड़ी बढ़त है और मैच में अभी भी छह सेशन का खेल बचा है. ऐसे में विराट एंड कंपनी के पास मौका है कि एक बड़ा टार्गेट सेट कर साउथ अफ्रीका दौरे पर जीत के साथ शुरुआत करे. ऐसा होना ज्‍यादा मुश्किल भी नजर नहीं आता क्‍योंकि शतकवीर केएल राहुल अभी भी मैदान पर हैं. उनके साथ शार्दुल ठाकुर खेल रहे हैं. अभी विराट कोहली, चेतेश्‍वर पुजारा, अजिंक्‍य रहाणे और रिषभ पंत जैसे बल्‍लेबाजों का आना बाकी है. टीम अगर 300 रन का लक्ष्‍य सेट करती है तो साउथ अफ्रीका के लिए इसे भेद पाना आसान नहीं होगा.

सेंचुरियन का मौका

सेंचुरियन टेस्‍ट में पहले दिन बारिश आने के आसार थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दूसरे दिन का खेल बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गया. तीसरे दिन मैच हुआ तो भारत और साउथ अफ्रीका के मिलाकर कुल 18 विकेट एक दिन में आउट हुए. अब फैन्‍स के लिए ये जानना जरूरी है कि चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल. आइये हम आपको इस बारे में अहम जानकारी उपलब्‍ध कराते हैं.

एक्‍वावेदर वेबसाइट की मुत‍ाबिक सेंचुरियन में आज 29 दिसंबर को बारिश हो सकती है. बताया गया कि आज का मौसम मिला-जुला रहेगा. दिन में धूप खिले रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना भी 55 प्रतिशत है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन का तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.