Top Recommended Stories

live

Highlights DC vs MI Score IPL 2022 : ललित-अक्षर की जोड़ी ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत

Highlights DC vs MI Score 2022 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से साथ इस सीजन अपना अभियान शुरू कर रही है. दिल्ली अपने पहले खिताब की तलाश में है. मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए.

Updated: March 27, 2022 7:27 PM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Rajender Gusain

DC vs MI Score 2022 LIVE
IPL 2022, DC vs MI Score 2022 Live Score Updates.

Indian Premier League 2022, DC vs MI Score 2022 Highlights : Live DC vs MI Score IPL 2022: आईपीएल 2022 के अपने पहले ही मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत को छीन लिया। एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम पांच ओवर पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लेगी लेकिन ललित यादव की 48 रन की पारी और अक्षर पटेल के बल्‍ले से आए 38 रन ने मैच का रुख पलट दिया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 10 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन की आतिशी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान दिल्‍ली ने 72 रन पर ही आधी टीम को खो दिया था।

Also Read:

इससे पहले ईशान किशन की 47 गेंदों पर नाबाद 81 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच के दौरान बड़ा लक्ष्‍य सेट किया था। कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी अहम 32 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया। यह मैच कुलदीप यादव के लिए भी बेहद खास है क्‍योंकि उन्‍होंने अपने चार ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। इसके अलावा खलील अहमद को भी दो विकेट मिले। मुंबई के तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 22 रन और टिम डेविड ने आठ गेंदों पर 12 रन बनाए। देखना यह है कि बतौर कप्तान दिल्ली के लिए रिषभ पंत (Rishabh Pant) का प्रदर्शन कैसा रहता है जिन्हें भारत का भावी कप्तान माना जा रहा है. रोहित शर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह और ईशान किशन पारी का आगाज करेंगे. दिल्ली के गेंदबाजों को इसे लेकर सावधान रहना होगा.

Live Updates

  • 7:23 PM IST

    IPL 2022 DC vs MI Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक इस मैच में बेकार किया। उन्‍होंने 47 गेंदों पर 81 रन की नाबाद पारी मुंबई के लिए खेली थी। दिल्‍ली की टीम ने मैच में 72 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ललित यादव और अक्षर पटेल से करिश्‍माई बल्‍लेबाजी की किसी ने भी उम्‍मीद नहीं की थी। दोनों अंत तक डटे रहे और टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद ही वापस डगआउट में लौटे।

  • 7:21 PM IST

    Live Score DC vs MI IPL 2022: आईपीएल 2022 के अपने पहले ही मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुंबई इंडियंस के जबडे से जीत को छीन लिया। एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम पांच ओवर पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लेगी लेकिन ललित यादव की 48 रन की पारी और अक्षर पटेल के बल्‍ले से आए 38 रन ने मैच का रुख पलट दिया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 10 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

  • 6:58 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: मैच में बेहद खराब स्थिति में नजर आ रही दिल्‍ली की टीम के लिए ललित यादव ने उम्‍मीद जताई है। यादव 30 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ दूसरे छोर पर अक्षर पटेल निभा रहे हैं। दिल्‍ली को जीत के लिए 27 गेंदों पर 45 रन की दरकार है।

  • 6:39 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: पृथ्‍वी शॉ 24 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट। मुश्किल में दिल्‍ली। दिल्‍ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बासिल थंपी की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में गेंद बल्‍ले का किनारा लेते हुए हवा मे ऊंची चली गई। ईशान किशन ने आसान कैच लपका।

  • 6:07 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: 178 रन के लक्ष्‍य के सामने दिल्‍ली की बल्‍लेबाजी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई है। तीन ओवरों में 30 रन ठोकने के बाद दिल्‍ली ने बैक टू बैक टिम सेफर्ट, मनदीप सिंह और कप्‍तान रिषभ पंत का विकेट गंवा दिया। पांच ओवरों के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन है। मैदान पर पृथ्‍वी शॉ 10 गेंदों पर 14 रन और ललित यादव दो गेंदों पर एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 5:34 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: फैन्‍स के लिए बुरी खबर। मुंबई इंडियंस के लिए 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन को सिटी स्‍कैन के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गेंद उनके हाथ पर लग गई थी। एहतियात के तौर पर स्‍कैन कराया जा रहा है।

  • 5:23 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन की 47 गेंदों पर 81 रन की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन ठोक दिए। कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कुलदीप यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। इस दौरान उन्‍होंने 18 रन दिए। दिल्‍ली को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्‍य मिला है।

  • 4:59 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: ईशान किशन ने इस सीजन के पहले ही मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम को मुश्किल से निकालने में वो अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्‍होंने अपनी पारी की 34वीं गेंद पर छक्‍के के साथ अर्धशतक पूरा किया।

  • 4:56 PM IST
    कीरोन पोलार्ड आसान कैच देकर आउट। कुलदीप यादव को मिला तीसरा विकेट

  • 4:30 PM IST

    Live DC vs MI Score IPL 2022: कुलदीप यादव ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को दूसरी विकेट दिलाई। उन्‍होंने रोहित शर्मा के बाद नए बल्‍लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को चलता किया। वो आठ रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवरो के बाद मुंबई का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 91 रन है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें खेल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.