दिल्‍ली के इस कोच की कीवी बल्‍लेबाज में है ज्‍यादा दिलचस्‍पी, 3 टेस्‍ट में जड़ी 3 सेंचुरी, 2 फिफ्टी

Written By: India.com Hindi Sports Desk Updated by: Sandeep Gupta
Updated Date:June 29, 2022 8:19 PM IST

इंग्‍लैंड की टीम भले ही 3-0 से टेस्‍ट सीरीज अपने नाम करने में सफल रही हो लेकिन इसके बावजूद सबसे असरदार बल्‍लेबाज के रूप में डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) उभरकर सामने आए

इंग्‍लैंड पहुंची न्‍यूजीलैंड (England vs New Zealand) को वहां तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज के दौरान क्‍लीन स्‍वीप झेलना पड़ा. हालांकि इसके बावजूद ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) अंग्रेजों की जगह कीवी टीम के बल्‍लेबाज डेरेल मिशेल (Daryl Mitchell) की तारीफ करते नहीं थक रहे. वॉटसन का कहना है कि हार के बावजूद मिशेल को इंग्लिश टीम के गेंदबाजों पर हावी होता देखकर मजा आया. तीनों मैचों में शानदार बल्‍लेबाजी करने वाले मिशेल को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी दिया गया.

Advertising
Advertising

मिशेल ने तीन मैचों में सर्वाधिक रन बनाए. उन्होंने लॉर्डस, ट्रेंट ब्रिज और लीड्स में खेले गए तीनों टेस्ट में एक-एक शतक जड़ा, साथ ही दो अर्धशतक भी जमाए. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मिशेल आईसीसी की ताजा टेस्‍ट रैंकिंग में 12वें स्‍थान पर आ गए हैं.

वॉटसन ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "डेरिल मिशेल को इस इंग्लैंड श्रृंखला में बल्लेबाजी करते देखना और हावी होना अविश्वसनीय रहा है. मुझे पता है कि इंग्लैंड में रन बनाने में मुश्किल होता, लॉड्स का मैदान बल्लेबाजी करने के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों में से एक हो सकता है, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया."

मिशेल ने 28 साल की उम्र तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया था और उन्हें केवल हैमिल्टन 2019 में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए मौका मिला क्योंकि साथी ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम घायल हो गए थे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में ही मिशेल ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था. वॉटसन का मानना है कि मिशेल ने अपने क्रिकेट करियर में बाद में अपने कई साथियों की तुलना में क्रीज पर उनकी मदद की है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें