Top Recommended Stories

Glenn Maxwell Vini Raman Marriage: मैक्‍सवेल ने नाचते हुए विनी को पहनाई वरमाला, नहीं देखा होगा शादी का ऐसा VIDEO

ग्‍लेन मैक्‍सवेल और भारतीय मूल की विनी रमन सोमवार सुबह भारतीय रिति रिवाजों के साथ विवाह सूत्र में बंध गए हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

Updated: March 28, 2022 10:42 PM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Sandeep Gupta

Glenn Maxwell Vini Raman Marriage Twitter
Glenn Maxwell wedding with Vini Raman Marriage @ Twitter

Glenn Maxwell Vini Raman Marriage: ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सेवल ने आज भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी से शादी कर ली. दोनों तमिल रिति रिवाजों के साथ सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए. शादी का वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैन्‍स काफी पसंद भी कर रहे हैं. वी‍डियो में मैक्‍सेवल और विनी के हाथों में वरमाला लिए देखा जा सकता है. नाचते हुए दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. शादी की माला पहनाते वक्‍त मैक्‍सवेल और विनी ने सिर पीछे कर मस्‍ती भी की.

Also Read:

बता दें कि दोनों की शादी पहले ही क्रिस्चियन रिति रिवाजों से बीते सप्‍ताह के दौरान हो चुकी है. बीते कुछ दिनों से मैक्‍सवेल और विनी तमिल रिवाज से मेहंदी सहित अन्‍य रस्‍में निभा रहे हैं. आज दोनों विवाह सूत्र में बंध गए हैं.

विनी रमन मूल रूप से दक्षिण भारत के तमिलनाडु की रहने वाली हैं. वो दशकों से परिवार सहित मेलबर्न में रह रही हैं. विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं. मैक्सवेल और विनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. कई बार स्टेडियम में विनी को मैक्सवेल के लिए चीयर करते हुए भी देखा गया है.

ग्‍लेन मैक्‍सवेल अपनी शादी के चलते ही ऑस्‍ट्रेलिया के पाकिस्‍तान दौरे पर नहीं गए. वो अभी तक अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्‍सा भी नहीं बन पाए हैं. माना जा रहा है कि छह अप्रैल को मैक्‍सवेल आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें