LIVE

Highlights KKR vs RCB: शुबमन गिल-वेंकटेश अय्यर की बड़ी पारियों से नौ विकेट से जीता कोलकाता

Live Score and Updates KKR vs RCB, IPL 2021: मैच भारतीय समयानुसान शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा.

Written by: Sandeep Gupta
Updated: September 20, 2021, 10:32 PM IST

Live Score and Updates KKR vs RCB, IPL 2021 UAE: Ball by Ball Commentary of Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore Match from Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi at 7:30 PM

यूएई में जारी आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले के दौरान आज विराट कोहली की कप्‍तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और इयोन मोर्गन की कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला है. केकेआर और आरसीबी के बीच अबतक आईपीएल में कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं. खासबात ये है कि इनमें दोनों ही टीमों का पलड़ा बराबर सा ही नजर आता है. बैंगलोर ने 14 और कोलकाता ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है.

हालांकि मौजूदा सीजन में केकेआर की हालत काफी पतली नजर आती है. केकेआर ने सात में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं जबकि आरसीबी के नाम सात में से पांच मैचों में जीत हाथ लगी है. इस लाइव ब्‍लॉग के माध्‍यम से हम आपके समक्ष मैच का पल पल का हाल लेकर आएंगे. बने रहिए हमारे साथ.

Follow updates here:

  • Sep 20, 2021 10:28 PM IST

    Live Score of Updates KKR vs RCB: इस जीत के साथ ही प्‍वाइंट्स टेबल में भी बदलाव हुआ है। कोलकाता के पास अब आठ मैचों के बाद तीन जीत हो गई हैं। वो छह अंकों के साथ पांचवें स्‍थान पर आ गए हैं। आठ मैचों में पांच जीत के साथ बैंगलोर अभी भी तीसरे स्‍थान पर बरकरार है।

  • Sep 20, 2021 10:25 PM IST

    Live Score and Updates KKR vs RCB: यूएई में अपने पहले ही मुकाबले में इयोन मोर्गन की कप्‍तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से बड़ी जीत मिली। 93 रनों के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान देवदत्‍त पडीक्‍कल और नए बल्‍लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की जीत को बेहद आसान बना दिया। पडीक्‍कल 48 रन बनाकर आउट हुए जबकि अय्यर ने 27 गेंद पर 41 रन बनाने के बाद नाबाद ही लौटे।

  • Sep 20, 2021 9:20 PM IST

    Live Score and Updates KKR vs RCB: बैंगलोर की तरफ से देवदत्‍त पडीक्‍कल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। इसके अलावा अन्‍य कोई बड़ा नाम रन बनाने में योगदान नहीं दे पाया। विराट पांच रन बनाकर आउट हुए तो एबी डीविलियर्स अपना खाता तक नहीं खोल पाए। ग्‍ले मैक्‍सवेल 10 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्‍ड हो गए।

  • Sep 20, 2021 9:18 PM IST

    Live Score and Updates KKR vs RCB: कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में बैंगलोर की टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता के मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और वेस्‍टइंडीज के आंद्रे रसेल का जलवा इस मैच में देखने को मिला। दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। यह बैंगलोर के आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्‍कोर है।

  • Sep 20, 2021 8:42 PM IST
    Live Score and Updates KKR vs RCB: वरुण चक्रवर्ती का कमाल। एक ही ओवर में निकाला ग्‍लेन मैक्‍सवेल और वनिंदू हसरंगा का विकेट। हैट्रिक से चूके।

  • Sep 20, 2021 8:22 PM IST

    Live Score and Updates KKR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले एबी डीविलियर्स आज आंद्रे रसेल की गेंद पर शून्‍य पर आउट हुए। वो रसेल की यॉर्कर को समझ नहीं पाए और बोल्‍ड हो गए। इसके साथ ही बैंगलोर की टीम ने 52 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं।

  • Sep 20, 2021 8:09 PM IST
    देवदत्‍त पडीक्‍कल 22 रन बनाकर बने लॉकी फर्ग्‍यूसन का शिकार

  • Sep 20, 2021 8:08 PM IST

    Live Score and Updates KKR vs RCB: भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली आज ओपनिंग करने के लिए देवदत्‍त पडीक्‍कल के साथ मैदान में आए। वो पांच रन बनाने के बाद देवदत्‍त पडीक्‍कल की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हो गए। यह उनके आईपीएल करियर का 200वां मैच भी है। विराट ने डीआरएस की मदद ली लेकिन तीसरे अंपायर ने भी उन्‍हें आउट करार दिया।

  • Sep 20, 2021 7:16 PM IST
    प्‍लेइंग इलेवन

  • Sep 20, 2021 7:08 PM IST
    टॉस रिपोर्ट

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.