By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ind Vs Sa If Selectors Choose Ajinkya Rahane And Cheteshwar Pujara In Test Team So We Will Fully Support Them Says Virat Kohli
IND vs SA- अगर Ajinkya Rahane और Cheteshwar Pujara को सिलेक्टर्स टीम में रखेंगे तो हम उन्हें सपॉर्ट करेंगे: Virat Kohli
विराट कोहली ने साफ कहा, जब तक पुजारा और रहाणे टेस्ट टीम में होंगे वह उन्हें पूरा समर्थन देंगे दोनों खिलाड़ियों ने अतीत में कई बार अपना कमाल दिखाया है.
केपटाउन टेस्ट (Cape Town Test) हारकर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई. भारत के पास यहां पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था. लेकिन आखिरी और निर्णायक टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजों के खराब खेल ने सारा खेल बिगाड़ दिया. भारत की इस हार के लिए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को माना जा रहा है, जो लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं. मैच के बाद जब कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे दोनों खिलाड़ियों पर सवाल पूछा गया.
इसके जवाब में विराट (Virat Kohli) ने साफ कर दिया कि दोनों खिलाड़ियों को चयनकर्ता चाहें तो बाहर कर सकते हैं लेकिन अगर उन्हें टेस्ट टीम में रखा जाता है तो वह उन दोनों खिलाड़ियों को पूरा सपॉर्ट करेंगे. दरअसल पत्रकार वार्ता में विराट से सवाल किया गया था कि दोनों ही बल्लेबाज लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं.
ऐसे में आखिर कब तक उन्हें मौके दिए जाएंगे. इन दोनों खिलाड़ियों को और कब प्लेइंग XI में बनाए रखने का विचार है. इस पर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, ‘जैसा मैं पहले भी कह चुका हूं कि हम दोनों खिलाड़ियों को अंत तक सपॉर्ट करेंगे. इन दोनों ने ही अतीत में भारत के लिए शानदार काम किया है.’
इसके अलावा उन्होंने दो टूक कहा कि दोनों का भविष्य चयनकर्ताओं के हाथ में हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर सिलेक्टर उन्हें टीम में रखेंगे तो हम दोनों खिलाड़ियों को पूरा समर्थन देंगे. हां अगर चयनकर्तओं ने कुछ और सोच रखा है तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. यह उनका काम है.’
यानी विराट ने साफ कर दिया है कि अगर टीम मैनेजमेंट सोच रहा है कि अब दोनों खिलाड़ियों को बदलने का वक्त आ गया है तो यह काम चयनकर्ताओं को ही करना होगा. अगर दोनों खिलाड़ी टेस्ट टीम में चुने जाते हैं तो उन्हें कप्तान विराट कोहली का पूरा समर्थन मिलेगा. रहाणे और पुजारा दोनों ने ही इस सीरीज में एक-एक बार फिफ्टी जमाई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें