IND vs PAK: भारत की करारी हार पर Shoaib Akhtar ने यूं लिए मजे, बोले- वॉक ओवर चाहिए! अब बर्दाश्त करो

दरअसल मैच से पहले हरभजन ने पाकिस्तान को सलाह दी थी कि वह भारत को वॉक ओवर दे इसी में उसकी भलाई है.

Published date india.com Updated: October 26, 2021 1:13 AM IST
IND vs PAK: भारत की करारी हार पर Shoaib Akhtar ने यूं लिए मजे, बोले- वॉक ओवर चाहिए! अब बर्दाश्त करो
फोटो @Twitter से

रविवार को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान ने भारत (India vs Pakistan) को हराकर वो सब हासिल कर लिया, जिसका उसे बीते 29 साल से इंतजार था. इस जीत से पहले पाकिस्तान की टीम एक भी बार भारत को किसी भी वर्ल्ड कप मैच में हरा नहीं पाई थी. लेकिन इस बार बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली टीम विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार दी. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से मजे लिए हैं.

हरभजन और शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) इस मैच से पहले एक मीडिया चैनल पर अपनी-अपनी टीमों के प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए थे. इस बीच यहां हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) शोएब को कहा था कि भारतीय टीम बहुत मजबूत है और पाकिस्तान की मौजूदा टीम उसके सामने किसी भी विभाग में टिक नहीं पाएगी. ऐसे में पाकिस्तान को टीम इंडिया को वॉक ओवर (बिना खेले हार मानना) दे देना चाहिए.

हालांकि रविवार को जब दोनों टीमें भिड़ी तो भज्जी का दावा एक दम उलट साबित हो गया. पाकिस्तान ने जिस अनुशासन के साथ अपना खेल दिखाया उसने भारत को बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही विभाग में मात दे दी.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 152 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन टीम इंडिया इस हार से पहले पाकिस्तान के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाई. पाकिस्तान टीम को किसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ यह जीत पहली बार मिली है, जबकि दोनों देश 1992 से भिड़ रहे हैं.

इस दौरान दोनों देशों के बीच 7 बार वनडे वर्ल्ड कप और 6 बार टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई है. अब जाकर पाकिस्तान का स्कोर 1-12 हो पाया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस जीत के बाद रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक वीडियो अपने टि्वटर पर पोस्ट कर हरभजन सिंह से मजे लेते हुए कहा, ‘हां भाई भज्जी (हरभजन सिंह)! वॉक ओवर लेना है? नहीं लेना? अच्छा!! चलो.. क्या कर सकते हैं यार…. खेल एन्जॉय करो…बर्दाश्त करो.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.