By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
IPL 2021 Points Table: CSK टॉप पर काबिज, 7वें पायदान पर Punjab Kings, यहां देखें प्वाइंट्स टेबल
IPL 2021 Points Table: अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर काबिज है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमा रखा है.
Indian Premier League 2021 Points Table: आईपीएल-2021 में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सर्वाधिक जीत दर्ज की है. अंकतालिका की बात करें, तो सीएसके टॉप पर काबिज है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमा रखा है. चेन्नई ने अब तक 8 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली का समीकरण भी ठीक वैसा ही है, लेकिन नेटरनरेट के चलते चेन्नई ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.
Trending Now
आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) 8 में से 5 मैच अपने नाम कर चुका है और इस टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 8 में से 4 मैच जीतकर चौथे पायदान पर मौजूद है.
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | +1.223 |
दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | + 0.547 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | -0.706 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.071 |
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.154 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | +0.110 |
पंजाब किंग्स | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.345 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 2 | -0.623 |
अंकतालिका में पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) मौजूद है, जिसने 8 में से 4 मैच गंवाकर 8 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इतने ही मुकाबलों में 5 गंवा चुका है. इस टीम का नेट रन रेट +0.110 है, लेकिन प्वाइंट्स महज 6 हैं.
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने सर्वाधिक मुकाबले खेले हैं. इस टीम ने 9 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, लेकिन प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 7 मुकाबलों में महज 1 जीत हासिल कर सबसे निचले यानी आठवें स्थान पर मौजूद है.
बता दें कि कार्तिक त्यागी के (2/29) उम्दा गेंदबाजी के दम पर अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सीजन के 32वें मुकाबले में पंजाब को दो रनों से हरा दिया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रनों पर सिमट गया, जिसका पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 183 रन ही बना सकी.