IPL 2021 Final, CSK vs KKR: माइकल वॉन ने की चेन्‍नई की जीत की भविष्‍यवाणी, बोले- ये खिलाड़ी बनेगा MoM

IPL 2021 Final, CSK vs KKR: आज चेन्‍नई के पास चौथा और कोलकाता के पास तीसरा आईपीएल खिताब जीतने का मौका है.

Published date india.com Updated: October 15, 2021 7:31 PM IST
Michael Vaughan @ Twitter
Michael Vaughan @ Twitter

IPL 2021 Final, CSK vs KKR: आईपीएल 2021 के फाइनल में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी. मैच से पहले इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने विजेता टीम की भविष्‍वाणी कर दी. इतना ही नहीं वॉन ने यह भी बता दिया कि कौन सा खिलाड़ी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच बनने वाला है.

कोलकाता ने अबतक केवल दो बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है. दोनों बार ये टीम जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम करने में  सफल रही. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम केवल एक बार प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. आज के मैच से पहले माइकल वॉन ने चेन्‍नई की जीत की घोषणा की और बताया कि रवींद्र जडेजा जीत के जनक बनेंगे.

IPL 2021 Final, CSK vs KKR: वॉन ने ट्वीट किया, “ जैसे की मेरी सारी प्रिडिक्टिशन इस साल सही साबित हुई हैं. मुझे लगता है कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स जीतने वाली है. मैन ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा होंगे.”

लीग स्‍तर के मैचों के दौरान आईपीएल 2021 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स शुरू से ही टॉप-2 में शुमार रही है. चेन्‍नई ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स पर पहले क्‍वालीफायर में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है. उधर, कोलकाता नाइटराइडर्स की बात की जाए तो उन्‍होंने भारत में हुए आईपीएल 2021 के शुरुआती सात में से पांच मुकाबले हारे थे. यूएई पहुंचने के बाद कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर से पारी की शुरुआत कराई. ये दांव टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ. कोलकाता ने ना सिर्फ चौथे स्‍थान पर रहते हुए प्‍लेऑफ में अपनी जगह बनाई बल्कि इसके बाद एलिमिनेटर मैच में बैंगलोर और क्‍वालीफायर-2 में दिल्‍ली को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.