IPL 2021 Final: रुतुराज-डु प्‍लेसिस ने रचा इतिहास, विराट-डीविलयर्स के क्‍लब में हुए शामिल

IPL 2021 Final: रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में 635 और फॉफ डु पलेसिस के बल्‍ले से 633 रन आए

Published date india.com Published: October 15, 2021 10:23 PM IST
Ruturaj Gaikwad Faf Du Plessis Twitter IPL
Ruturaj Gaikwad with Faf Du Plessis @ Twitter/ IPL

आईपीएल 2021 के खिताबी मैच में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बल्‍लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और फॉफ डु प्‍लेसिस ने एक बडा कीर्तिमान अपने नाम किया. उन्‍होंने आज वो काम किया जो एक वक्‍त में बैंगलोर के लिए विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स कर चुके हैं.

आज रुतुराज गायकवाड़ ने मैच में 27 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली. इसके साथ ही वो केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन में ऑरेंज कैप पर कब्‍जा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, फॉफ डु प्‍लेसिस ने भी टीम के लिए 59 गेंदों पर 86 रन जोड़े. दोनों की शानदार पारियों के दम पर चेन्‍नई की टीम ने आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्‍नई के समक्ष निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए.

इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ ने 635 रन बनाए जबकि डु पलेसिस के बल्‍ले से 633 रन आए. आईपीएल के इतिहास में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है जब एक ही टीम के दो खिलाड़ी आईपीएल के एक सीजन में 600 से ज्‍यादा रन बनाने में सफल रहे.

इससे पहले दो बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ऐसा कर चुकी है. आईपीएल 2013 में बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 634 और क्रिस गेल ने 708 रन बनाए थे. इसके बाद 2016 में विराट कोहली ने एक आईपीएल सीजन के दौरान सर्वाधिक 973 रन बनाए थे. इसी सीजन में एबी डीविलियर्स 687 रन अपने नाम किए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.