KKR vs PBKS: इस बार मिल ही गई पंजाब को जीत, KL Rahul बोले- खुश हूं कि टीम को 2 अंक दिला पाया

KKR vs PBKS: पंजाब ने शुक्रवार रात को कोलकाता को पांच विकेट से हराया.

Published date india.com Published: October 2, 2021 11:08 AM IST
KL Rahul @ Twitter
KL Rahul @ Twitter

IPL 2021, KKR vs PBKS: जीते हुए मैच को भी अंतिम समय पर हारने के लिए बदनाम पंजाब किंग्‍स की टीम को आखिर शुक्रवार रात को कोलकाता नाइटराडर्स पर जीत नसीब हुई. पंजाब प्‍लेऑफ की दौड़ में कोलकाता और मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्‍कर दे रहा है. पंजाब के कप्‍तान केएल राहुल ने इस जीत के बाद कहा कि मैं खुश हूं कि हम जीते और टीम को दो अंक प्राप्‍त हुए.

कोलकाता हार के बावजूद भी चौथे स्‍थान पर बरकरार है. उनकी नेट रनरेट पंजाब से बेहतर है. पंजाब ने अपनी रनरेट में कुछ सुधार किया है. यही वजह है कि बराबर अंक होने के बावजूद उसे पांचवें स्‍थान पर मुंबई इंडियंस को रिप्‍लेस कर दिया.

IPL 2021, KKR vs PBKS: केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि हमारी टीम बहुत बेहतर है. स्वयं पर दबाव डालने से मदद नहीं मिल रही थी. यूएई में पिछले चार मैच शानदार उदाहरण हैं. यह हमारे जैसी युवा टीम के लिये अच्छा सबक हैं.’’

केएल राहुल ने कहा, ‘‘हमने बेहतरीन खेल दिखाया. हमें अहसास हो गया था कि यह अच्छा विकेट है. इसमें अधिक स्पिन नहीं थी. वास्तव में खुश हूं कि हम जीत दर्ज करके दो अंक हासिल करने में सफल रहे.’’

पंजाब किंग्‍स के पास अब दो और मैच बचे हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस ने अभी 11 मैच ही खेले हैं. अगर मुंबई बाकी बचे मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो फिर पंजाब और कोलकाता की राहें मुश्किल हो  सकती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.