By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ipl 2021 Orange Cap And Purple Cap List Purple Cap Confirmed To Harshal Patel Kl Rahul Facing Challenges From Ruturaj Gaikwad In Orange Cap
IPL 2021 Orange and Purple Cap: पैक हुई पर्पल कैप, Harshal Patel ने लिखा अपना नाम, ऑरेंज कैप में KL Rahul पर खतरा
पर्पल कैप पर Harshal Patel ने अपना कब्जा कर लिया है, जबकि ऑरेंज कैप में KL Rahul को चुनौती मिल रही है.
IPL 2021 Orange Cap and Purple Cap list: इस सीजन आईपीएल (IPL 2021) में सिर्फ एक मुकाबला बचा है. शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इस लीग का फाइनल खेला जाएगा. इस फाइनल से पहले ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली पर्पल कैप (Purple Cap) की तस्वीर साफ हो गई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने इस पर अब कब्जा जमा लिया है.
बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ यह भी साफ हो गया कि दिल्ली के गेंदबाज आवेश खास (Avesh Khan) जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे वह पीछे छूट गए हैं. आवेश खान ने इस सीजन 24 विकेट अपने नाम किए, जबकि हर्षल पटेल (Harshal Patel) 32 विकेट लेकर पहले ही उनसे काफी आगे थे. अब चेन्नई और कोलकाता के पास बस एक मैच बचा है और इन दोनों ही टीमों का कोई भी गेंदबाज इस दौड़ में नहीं है.
आईपीएल (IPL) के एक ही सीजन में रिकॉर्ड 32 विकेट लेने वाले हर्षल पटेल (Harshal Patel) पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. इस लीग के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब किसी गेंदबाज ने एक ही सीजन में 32 विकेट अपने नाम किए हों. हर्षल से पहले साल 2013 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने 32 विकेट अपने नाम किए थे.
IPL 2021, Purple Cap Holder List:
32 विकेट- हर्षल पटेल (15 मैच)
24 विकेट- आवेश खान (16 मैच)
21 विकेट- जसप्रीत बुमराह (14 मैच)
19 विकेट- मोहम्मद शमी (14 मैच)
18 विकेट- राशिद खान (14 मैच)
इस बीच बल्लेबाजों को मिलने वाली ऑरेंज कैप की अगर बात करें तो यहां फिलहाल पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का कब्जा है. राहुल 626 रन बनाकर सबसे आगे जरूर हैं. लेकिन उन्हें सीएसके के युवा ओपनिंग बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) से कड़ी चुनौती मिल रही है. गायकवाड़ अभी राहुल से सिर्फ 23 रन पीछे हैं. इसके अलावा सीएसके के दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज (Faf Du Plessis) फाफ डुप्लसिस (547*) भी अगर 80 या इससे ज्यादा रन की पारी यहां खेल देते हैं तो वह भी राहुल से आगे होंगे.
इस बीच दिल्ली के शिखर धवन (Shikhar Dhawan) यहां सिर्फ 36 रन बनाकर आउट हो गए और उनके इस सीजन का यह सफर 587 रन पर समाप्त हो गया. वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में फिलहाल नंबर 3 पर हैं.
IPL 2021, Orange Cap Holder List:
626 रन- केएल राहुल (13 पारियां)
603* रन- रितुराज गायकवाड़ (15 पारियां)
587 रन- शिखर धवन (16 पारियां)
547 रन- फाफ डु प्लेसिस (15 पारियां)
484 रन- संजू सैमसन (14 पारियां)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें