IPL 2021 Points Table, KKR vs PBKS: 5वें स्‍थान पर पहुंचा पंजाब, प्‍लेऑफ में नंबर-4 के लिए इन 3 टीमों के बीच बढ़ी जंग

IPL 2021 Points Table, KKR vs PBKS: कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर पंजाब ने मुंबई की चिंताएं बढ़ा दी है.

Published date india.com Published: October 2, 2021 9:07 AM IST
IPL 2021 Points Table
IPL 2021 Points Table

IPL 2021 Points Table after KKR vs PBKS Match

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्‍वाइंट्स नेट रनरेट
चेन्नई सुपर किंग्स Q 11 9 2 0 0 18 +1.002
दिल्ली कैपिटल्स 11 8 3 0 0 16 +0.562
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 7 4 0 0 14 -0.200
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 0 0 10 +0.302
पंजाब किंग्‍स 12 5 7 0 0 10 ;0236
मुंबई इंडियंस 11 5 6 0 0 10 -0.453
राजस्थान रॉयल्स 11 4 7 0 0 8 -0.468
सनराइजर्स हैदराबाद 11 2 9 0 0 4 -0.490

IPL 2021 Points Table after KKR vs PBKS Match: आईपीएल 2021अ अपने अंतिम पड़ाव की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. ऐसे में हरएक जीत-हार प्‍वाइंट्स टेबल पर पड़ा अंतर पैदा कर रही है. शुक्रवार रात कोलकाता नाइटराइडस पर पंजाब किंग्‍स की जीत से सबसे ज्‍यादा नुकसान रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस को हुआ. आईपीएल 2021 में कोलकाता और पंजाब को छोड़कर सभी टीमें अब 11 मैच खेल चुकी हैं और उनके तीन-तीन मुकाबले बचे हैं. आधिकारिक तौर पर गुरुवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली थी. हालांकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्‍लेऑफ में पहुंचना भी लगभग तय ही है.

केएल राहुल ने 67 रन की पारी खेलकर शुक्रवार को पंजाब किंग्‍स को जीत दिलाई. इसके साथ ही पंजाब की टीम एक स्‍थान की बढ़त के साथ नंबर-5 पर आ गई है. हार के बावजूद कोलकाता नाइटराडर्स चौथे स्‍थान पर ही मौजूद है. कोलकाता को अच्‍छी नेट रनरेट का फायदा मिला. प्‍लेऑफ में नंबर-चार की जगह के लिए मुंबई, पंजाब और कोलकाता के बीच काफी तीखी जंग जारी है.

IPL 2021 Points Table after KKR vs PBKS Match: इस जीत के साथ पंजाब के पास कोलकाता के बराबर ही पांच जीत के साथ 10 अंक हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के पास भी 10 अंक ही हैं. नेटरनरेट में सुधार के साथ पंजाब ने मुंबई को पांचवें स्‍थान पर रिप्‍लेस कर दिया. यहां ये भी समझना होगा कि मुंबई के पास पंजाब-कोलकाता के मुकाबले एक एडवांटेज है. उसने अभी 11 मैच ही खेले हैं. ऐसे में वो अगर लगातार जीत दर्ज करता है तो इन दोनों टीमों को पछाड़ते हुए प्‍लेऑफ में पहुंच जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.