IPL 2022 Auction Gujarat Titans (GT): सिर्फ 23 खिलाड़ी जुटा पाई पहली बार नीलामी में उतरी गुजरात टाइटन्स

IPL 2022 Auction Live Gujarat Titans (GT): पहली बार आईपीएल में खेलने जा रही गुजरात टाइटन्स ने दो दिन चली नीलामी से 20 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने दल की संख्या 23 तक पहुंचा दी है.

Published date india.com Updated: February 13, 2022 10:48 PM IST
IPL 2022 Auction Gujarat Titans (GT): सिर्फ 23 खिलाड़ी जुटा पाई पहली बार नीलामी में उतरी गुजरात टाइटन्स
IPL ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स @Twitter

IPL 2022 Auction Live Gujarat Titans (GT): आईपीएल की 10वीं टीम बनी गुजरात टाइटन्स (GT) बिल्कुल नए प्रयोग के साथ मैदान में उतरने को तैयार है. उसने दो दिन चली नीलामी में कुल 23 खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाया. अगर वह कुछ संभलकर निवेश करती तो यहां 2 खिलाड़ी और खरीदने में कामयाब हो सकती थी लेकिन  उसने 23 खिलाड़ियों को लेकर भी अपनी टीम को ताकतवर बनाने पर फोकस किया है. उसने अपने खेमे में 8 विदेशी खिलाड़ियों को किया है. इस लीग के समीकरणों के लिहाज से यह बहुत महत्वपूर्ण है, जबकि पंजाब, लखनऊ और दिल्ली जैसी टीमें 7-7 विदेशी खिलाड़ी ही जुटा पाईं.

नीलामी के पहले दिन उसने 7 खिलाड़ियों को खरीदा था, जबकि 3 खिलाड़ी पहले ही उसने रिटेन कर लिए थे. नीलामी के दूसरे दिन उसने कुल 13 और खिलाड़ियों को अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की.

पहले दिन नीलामी की शुरुआत में उसने दिन की पहली बोली में उसने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को सवा 6 करोड़ रुपये में अपना बनाया था. दिन की अपनी दूसरी नीलामी उसने जेसन रॉय पर लगाई और इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज को बेस प्राइज में अपने नाम किया.

Gujarat Titans ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन:

  1. हार्दिक पांड्या (15 करोड़)
  2. राशिद खान (AFG) (15 करोड़)
  3. शुबमन गिल (8 करोड़)

Gujarat Titans ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

  1. मोहम्मद शमी (6.25 करोड़) बेस प्राइज- 2 करोड़
  2. जेसन रॉय (ENG) (2 करोड़ में खरीदा) बेस प्राइज- 2 करोड़
  3. लॉकी फर्ग्युसन (NZ) (10 करोड़ रुपये में खरीदा)- 2 करोड़ बेस प्राइज
  4. अभिनव सदारंगनी (अनकैप) (2 करोड़ 60 लाख में खरीदा)- बेस प्राइज- 20 लाख
  5. राहुल तेवतिया (अनकैप) 9 करोड़ रुपये में खरीदा- बेस प्राइज- 40 लाख
  6. नूर अहमद- 30 लाख रुपये में खरीदा-  बेस प्राइज- 30 लाख
  7. आर. साई किशोर- 3 करोड़ रुपये में खरीदा- बेस प्राइज- 20 लाख
  8. डोमनिक ड्रेक्स (WI)- 1.10 करोड़ में खरीदा-
  9. जयंत यादव- 1.70 करोड़ में खरीदा- (50 लाख बेस प्राइज)
  10. विजय शंकर- 1.40 करोड़ में खरीदा- (50 लाख बेस प्राइज)
  11. यश दयाल- 3.20 करोड़ में खरीदा-
  12. दर्शन नालकंडे- 20 लाख रुपये में खरीदा- (20 लाख बेस प्राइज)
  13. अल्जारी जोसेफ- 2.40 करोड़ में खरीदा- (75 लाख बेस प्राइज)
  14. डेविड मिलर- 3 करोड़ रुपये में खरीदा (1 करोड़ बेस प्राइज)
  15. रिद्धिमान साहा- 1.9 करोड़ में खरीदा (1 करोड़ बेस प्राइज)
  16. मैथ्यू वेड- 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा (2 करोड़ बेस प्राइज)
  17. गुरकीरत सिंह- 50 लाख रुपये में खरीदा (50 लाख बेस प्राइज)
  18. वरुण एरॉन- 50 लाख रुपये में खरीदा (50 लाख बेस प्राइज)
  19. प्रदीप सांगवान- 20 लाख रुपये में खरीदा- (20 लाख बेस प्राइज)
  20. साई सुदर्शन- 20 लाख रुपये में खरीदा- (20 लाख बेस प्राइज)

टाइटन्स ने भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जबकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को अपना कोच नियुक्त किया है. यह पहली बार है, जब नेहरा किसी आईपीएल टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में जुड़े हैं. इससे पहले वह आईपीएल में बतौर सहायक बॉलिंग कोच के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं.

गुजरात ने आईपीएल ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या समेत तीन खिलाड़ियों को ड्राफ्ट से रिटेन कर लिया था. उसने हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) को 15-15 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया, जबकि भारत के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) को उसने 8 करोड़ रुपये में ऑक्शन से पहले ही अपने पाले में रखा.

ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटन्स ने टीम ने ट्वीट कर लिखा- हम खिलाड़ियों को खुले विचार वालों को टीम के साथ जोड़ रहे हैं. हम चुनौतियों और विषम परिस्थितियों से लोहा लेने के लिए तैयार हैं और यही चीज हमें टाइटन्स बनाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.