By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ipl 2022 Auction Lucknow Super Giants Live Update Indian Premier League Lsg Players List And Name
IPL Auction Live Lucknow Super Giants (LSG): 7 विदेशी समेत सिर्फ 21 खिलाड़ी खरीद पाई लखनऊ सुपर जायंट्स, माल खत्म
IPL Auction 2022 में पहली बार शिरकत करने पहुंची लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने 58 करोड़ की रकम 18 खिलाड़ियों पर लुटा दी, जबकि 3 खिलाड़ियों को उसने पहले ही रिटेन किया था.
IPL Auction 2022 Live Lucknow Super Giants (LSG): आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले रही संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम इस नीलामी में 58 करोड़ रुपये लेकर उतरी थी. उसने पहले ही 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया था और बाकी के 18 खिलाड़ी (कुल 21) जुटाने में अपनी सारी रकम खर्च कर दी. वह 7 विदेशी खिलाड़ियों को ही अपना बना सकी, जबकि वह अधिकतम 8 विदेशियों समेत कुल 25 खिलाड़ी अपनी टीम में ला सकती थी. हालांकि उसने अपनी टीम को मजबूत बनाने की शानदार कोशिश की है.
नीलामी के दूसरे दिन वह 6 करोड़ 90 लाख रुपये लेकर उतरी थी और पहले दिन 8 खिलाड़ी खरीदने के बाद उसने ऑक्शन खत्म होने से पहले कुल 10 और खिलाड़ियों को अपने पाले में किया.
लखनऊ सुपरजायंट्स के पाले में खिलाड़ी संख्या के लिहाज से भले कम लगें लेकिन मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कोच एंडी फ्लॉवर के अनुभव से बनी यह टीम कमजोर नहीं है. उसे प्लेइंग XI में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चाहिए. इस लिहाज से उसने 10 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा है.
Lucknow Super Giants ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन:
- केएल राहुल (17 करोड़)
- मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़)
- रवि बिश्नोई (4 करोड़)
Lucknow Super Giants ने इन खिलाड़ियों को खरीदा:
- क्विंटन डीकॉक (SA) (6.75 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 2 करोड़
- मनीष पांडे (4.60 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 1 करोड़
- जेसन होल्डर (WI) (8.75 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 1.5 करोड़
- दीपक हूडा (IND) (5.75 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 75 लाख
- क्रुणाल पांड्या (IND) (8.25 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 2 करोड़
- मार्क वुड (ENG) (7.50 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 2 करोड़
- आवेश खान (IND) (10 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
- अंकित राजपूत (IND) (50 लाख रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
- आयूष बदोनी (Uncapped) (20 लाख रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
- दुष्मिंता चमीरा (SL) (2 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 50 लाख
- करण शर्मा (20 लाख रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
- कृष्णप्पा गौतम (90 लाख रुपये)- बेस प्राइज 50 लाख
- कायल मायर्स (50 लाख रुपये)- बेस प्राइज 50 लाख
- मनन वोहरा (20 लाख रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
- मोहसिन खान (20 लाख रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
- शाहबाज नदीम (50 लाख रुपये)- बेस प्राइज 50 लाख
- ईविन लुईस (2 करोड़ रुपये)- बेस प्राइज 2 करोड़
- मयंक यादव (20 लाख रुपये)- बेस प्राइज 20 लाख
विदेशी खिलाड़ियों में उसने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को खरीदा. डीकॉक को लखनऊ ने 6 करोड़ 75 लाख रुपये की कीमत में अपने नाम किया. डीकॉक इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रहे थे. मुंबई ने इस बार उन पर दांव लगाया था लेकिन अंत में लखनऊ के सामने उसे अपने इस स्टार खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा.
इसके बाद दिन की दूसरी बोली उसने मनीष पांडे पर कामयाब की. 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले पांडे को उसने 4 करोड़ 60 लाख में अपना बनाया. लखनऊ ने नीलामी से पहले ही स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को ड्राफ्ट कर अपना कप्तान नियुक्त है, जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को उसने अपनी टीम में नीलामी से पहले ड्राफ्ट किया है.
लखनऊ की टीम इस लीग में भले पहली बार उतर रही है लेकिन वह अपनी बेहतरीन तैयारियों के साथ इस ऑक्शन में पहुंची है. उसने अपने चीफ कोच के रूप में जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर को चुना है, जबकि भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है. इन दोनों के अलावा इस टीम ने और भी कई जानी-मानी शख्शियतों को अपनी टीम मैनेज मेंट से जोड़ा है. ऐसे में यह टीम इस नीलामी में दूसरी ही टीमों की तरह पूरे दमखम से दांव लगाती दिखेगी.
Also Read:
-
IPL Auction में आकाश चोपड़ा को समझ नहीं आई यह बात, बोले- हैरान हूं आखिर क्यों नहीं बिके ये 3 बड़े नाम!
-
IPL Auction में आकाश चोपड़ा को समझ नहीं आई यह बात, बोले- हैरान हूं आखिर क्यों नहीं बिके ये 3 बड़े नाम!
-
IPL 2026 Auction: ये हैं टॉप 7 सबसे महंगे खिलाड़ी- कैमरुन ग्रीन से लेकर अनकैप्ड खिलाड़ियों तक इन 7 ने लूटी महफिल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें