By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ipl 2022 Auction Mumbai Indians Live Update Indian Premier League Mi Players List And Name
Mumbai Indians (MI) full squad IPL Auction 2022 Day 2 LIVE: ₹10 लाख बचाकर मुंबई ने की हर ख्वाइश पूरी, ये 25 खिलाड़ी टीम में
IPL Auction 2022 MI ने दो दिन चली नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने में भले धीमी शुरुआत की लेकिन अंत तक आते-आते उसने 8 विदेशी खिलाड़ियों समेत पूरे 25 खिलाड़ी अपने नाम कर लिए और उसने 10 लाख रुपये यहां बचा भी लिए.
Mumbai Indians (MI) full squad IPL Auction 2022 Live Updates: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) एक बार फिर अपने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इर्द गिर्द आईपीएल की नई टीम तैयार कर ली है. नीलामी के दोनों दिन उसने बहुत संभल-संभलकर दांव लगाए. लेकिन अंत तक आते-आते उसने तेजी दिखाई और ऑक्शन की सभी शर्तों को पूरा कर लिया. अब उसके पास 8 विदेशी खिलाड़ियों समेत पूरे 25 खिलाड़ी हो गए हैं, जबकि वह इस ऑक्शन में 10 लाख रुपये बचाकर भी ले गई.
पहले दिन ईशान किशन को खरीदने में उसने पैसों की बरसात करने में कोई परवाह नहीं की थी. लेकिन बाकी खिलाड़ी जब उसकी योजना से बाहर दिखे तो उन्हें छोड़ने में भी कोई परहेज नहीं किया. पहले दिन वह सिर्फ 4 खिलाड़ियों को अपना बना पाई थी. लेकिन दूसरे दिन उसने नीलामी से बाकी बचे 17 खिलाड़ी भी अपने नाम किए और गेंदबाजों में इंग्लैंज के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर 8 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपना बना लिया.
Mumbai Indians ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया:
- रोहित शर्मा (16 करोड़)
- जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)
- सूर्यकुमार यादव (8 करोड़)
- कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)
Mumbai Indians ने इन खिलाड़ियों को खरीदा:
- ईशान किशन (15.25 करोड़) बेस प्राइज- 2 करोड़
- डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़) बेस प्राइज- 20 लाख
- बासिल थम्पी (30 लाख) बेस प्राइज- 30 लाख
- मुरुगन अश्विन (1.60 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- जयदेव उनादकट (1.30 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 75 लाख
- मयंक मार्कण्य (65 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- एन. तिलक वर्मा (1.70 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- संजय यादव (50 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- जोफ्रा आर्चर (8 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 2 करोड़
- डेनियल सैम्स (2.60 करोड़ रुपये)
- टायमल मिल्स (1.50 करोड़ रुपये)
- टिम डेविड (8.25 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 40 लाख
- रिले मेरेडिथ (1 करोड़ रुपये) बेस प्राइज- 1 करोड़
- अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- अरशद खान (20 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- रमनदीप सिंह (20 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- राहुल बुद्धि (20 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- रितिक शौकीन (20 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- आर्यन जुयाल (20 लाख रुपये) बेस प्राइज- 20 लाख
- फैबियन एलन (75 लाख रुपये) बेस प्राइज- 75 लाख
पहले दिन हुई इस नीलामी में बहुत घंटों के इंतजार के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) को 15.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया. ईशान पहले भी मुंबई के लिए खेलते रहे हैं और इस बार उन्हें लपकने के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) और फिर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दौड़ में कूदे लेकिन वह मुंबई से जीत नहीं पाए.
23 वर्षीय ईशान किशन (Ishan Kishan) अब इस लीग में दूसरे संबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं. वह युवराज सिंह (16 करोड़) के बाद सबसे महंगे बिके हैं. हालांकि इस लीग में सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) के नाम है, जिन्हें अतीत में 16.25 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. बहुत संभल-संभलकर खिलाड़ी खरीद रही मुंबई ने पहले दिन में 7 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) के रूप में दिन का दूसरा खिलाड़ी खरीदा है.
लेकिन उसने दिन के पहले हाफ तक किसी भी खिलाड़ी न खरीदकर सभी को हैरान कर दिया है. उसने क्विंटन डीकॉक, ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों पर दांव जरूर लगाया लेकिन बोली बढ़ने के बाद वह पीछे हट गई.
मैदान पर अपना करतब दिखाने से पहले उसे आज आईपीएल नीलामी में अपनी दिमागी कसरत का कमाल दिखाना होगा. वह इस लीग सर्वाधिक 5 खिताब अपने नाम करने वाली इकलौती टीम है. इस लीग के पहले 5 सीजन मुंबई की टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई थी लेकिन जब साल 2013 में उसने एक बार खिताबी जीत का स्वाद चखा तो फिर वह एक के बाद एक 5 खिताब अपने नाम कर चुकी है.
साल 2021 में उसके पास खिताबी हैट्रिक जमाने का मौका था लेकिन इस बार यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई. लेकिन इस सीजन एक बार फिर से वह खुद को तैयार करने के मूड में होगी और ऐसे में वह अपनी नई रणनीति के तहत नीलामी के दो दिन अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर दांव लगाती दिखेगी.
मुंबई ने इस ऑक्शन से पहले ही अपने 4 स्टार खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. इनमें कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को शामिल किया है. अभी उसके पर्स में 48 करोड़ रुपये बचे हैं, जबकि वह इस ऑक्शन से 21 और खिलाड़ियों को अपने पाले में कर सकती है.
Also Read:
-
मुंबई इंडियन्स ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई को बनाया अपना स्पिन बॉलिंग कोच, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला है सिर्फ 1 टेस्ट और 30 वनडे
-
IPL Auction में आकाश चोपड़ा को समझ नहीं आई यह बात, बोले- हैरान हूं आखिर क्यों नहीं बिके ये 3 बड़े नाम!
-
IPL Auction में आकाश चोपड़ा को समझ नहीं आई यह बात, बोले- हैरान हूं आखिर क्यों नहीं बिके ये 3 बड़े नाम!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें