
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में चार बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी 15वें सीजन में पहली बार एक नए कप्तान की अगुवाई में उतरेगी. आईपीएल 2022 के ओपनिंग मैच से दो दिन पहले, 24 मार्च को एमएस धोनी ने ऐलान किया कि वो आगामी सीजन के लिए सीएसके (CSK) टीम के कप्तान पद से हटकर ये जिम्मेदारी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सौंप रहे हैं.
आईपीएल 2022 के दौरान जडेजा पहली बार किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते नजर आएंगे. हालांकि मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के मौजूद रहने से उन्हें काफी मदद मिलेगी. मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने धोनी और जडेजा के अलावा इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को रीटेन किया था.
वहीं नीलामी के दौरान सीएसके ने तेज गेंदबाज और निचले क्रम के शानदार बल्लेबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) पर 14 करोड़ खर्च किए थे. हालांकि पूरी तरह फिट ना होने की वजह से चाहर शुरूआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. यानि कि 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच में चाहर हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनके अलावा मोइन अली भी, शुरूआती मैचों के लिए बाहर बैठेंगे.
Date | Teams | Stadium |
26 मार्च, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | वानखेड़े स्टेडियम |
31 मार्च, 2022 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | ब्रेबोर्न – सीसीआई |
3 अप्रैल, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | ब्रेबोर्न – सीसीआई |
9 अप्रैल, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
12 अप्रैल, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
17 अप्रैल, 2022 | गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
21 अप्रैल, 2022 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
25 अप्रैल, 2022 | पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | वानखेड़े स्टेडियम |
1 मई, 2022 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
4 मई, 2022 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
8 मई, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
12 मई, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | वानखेड़े स्टेडियम |
15 मई, 2022 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | वानखेड़े स्टेडियम |
20 मई, 2022 | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | ब्रेबोर्न – सीसीआई |
रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महेश दीक्षाना, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉन्वे, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, श्री हरि निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें