
IPL 2022 Points Table में नंबर 1 राजस्थान रॉयल्स, जानें- ऑरेंज-पर्पल कैप पर किसका कब्जा!
टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार शुरुआत करने वाली RR अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में फाफ डुप्लेसिस सबसे आगे हैं, तो वहीं पर्पल कैप कुलदीप यादव के सिर सजी है.

IPL 2022 Points Table, Orange Cap And Purple Cap Holder: आईपीएल में 15वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मैदान पर उतरते ही अपने इरादे साफ कर दिए और इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर अपने नाम कर लिया. रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 210 रन ठोक दिए. हैदराबाद की टीम सिर्फ 149 रन ही बना पाई और उसे यहां 61 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में रॉयल्स ने प्वॉइंट्स टेबल में भी अपनी धाक दिखाई है और अब वह यहां पहले पायदान पर है.
Also Read:
इससे पहले रविवार को ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब के खिलाफ 2 विकेट पर 205 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने भी 6 गेंदें शेष रहते 208 रन बनाकर यह लक्ष्य चेज कर लिया था और सीजन का सर्वोच्च स्कोर अपने नाम किया. लेकिन मंगलवार रॉयल्स ने पंजाब से 2 रन अधिक बनाकर इसे ध्वस्त कर दिया.
इस सीजन अभी तक का सबसे कम स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम है, जो अपने पहले ही मैच में सिर्फ 131 रन बना पाई. अब सभी 10 टीमों ने अपने-अपने पहले मैच खेल लिए हैं और अंक तालिका में 2 अंक अर्जित करने वाली राजस्थान रॉयल्स अपने जबरदस्त नेट रन रेट (3.050) की बदौलत पहले स्थान पर है तो वहीं उससे हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद सबसे निचले पायदान पर है.
रैंकिंग | टीम | मैच | नेट रन रेट | प्वॉइंट्स |
1 | राजस्थान रॉयल्स | 1 | 3.050 | 2 |
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 0.914 | 2 |
3 | पंजाब किंग्स | 1 | 0.697 | 2 |
4 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 0.639 | 2 |
5 | गुजरात टाइटन्स | 1 | 0.286 | 2 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 1 | -0.286 | 0 |
7 | चेन्नई सुपर किंग्स | 1 | -0.639 | 0 |
8 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 1 | -0.639 | 0 |
9 | मुंबई इंडियन्स | 1 | -0.697 | 0 |
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | -3.050 | 0 |
टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप होल्ड की अगर बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) अपनी पहली ही पारी में 88 रन की बेजोड़ पारी खेलकर सबसे ऊपर हैं.
IPL 2022 Orange Cap List
- फाफ डुप्लेसी (RCB)- 1 मैच, 88 रन
- ईशान किशन (MI)- 1 मैच, 81 रन
- दीपक हुड्डा (LSG)- 1 मैच, 55 रन
- आयुष बडोनी (LSG)- 1 मैच, 54 रन
- महेंद्र सिंह धोनी (CSK)- 1 मैच, 50 रन
- ललित यादव (DC)- 1 मैच, 48 रन
- अजिंक्य रहाणे (KKR)- 1 मैच, 44 रन
पर्पल कैप की अगर बात करें तो अभी तक एक-एक मैच खेलने के बाद कुल 5 गेंदबाज 3-3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. लेकिन सबसे कम 18 रन देकर 3 शिकार करने वाले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस फेहरिस्त में सबसे आगे हैं.
IPL 2022 Purple Cap List
- कुलदीप यादव (DC)- 1 मैच, 3/18
- ड्वेन ब्रावो (CSK)- 1 मैच, 3/20
- युजवेंद्र चहल (RR)- 1 मैच, 3/22
- मोहम्मद शमी (GT)- 1 मैच, 3/25
- बासिल थंपी (MI)- 1 मैच, 3/35
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें