IPL 2022- Jos Buttler अपनी पारियों को अर्धशतक और शतक में तब्दील कर रहे हैं, मैं प्रभावित हूं: निक नाइट

जोस बटलर की पारियों को देखें तो वह ज्यादातर मौकों पर अर्धशतक या शतक बना रहे हैं. मैं उनसे काफी प्रभावित हूं.

Published date india.com Published: May 2, 2022 6:37 PM IST
IPL 2022- Jos Buttler अपनी पारियों को अर्धशतक और शतक में तब्दील कर रहे हैं, मैं प्रभावित हूं: निक नाइट
जोस बटलर @IPL-BCCI

आईपीएल के मौजूदा सीजन में (IPL 2022) इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) शानदार फॉर्म में हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए अपनी पारियों को शतक और अर्धशतक में तब्दील कर रहे हैं . उनके हमवतन पूर्व क्रिकेटर निक नाइट (Nick Knight) ने कहा कि मैं उनसे प्रभावित हूं. बटलर बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह हम मैच में रन बनाने पर जोर देते हैं.

राजस्थान के इस सलामी बल्लेबाज ने 9 मैचों में 70.75 की औसत से 155.06 के स्ट्राइक रेट से 566 रन बनाए हैं. वह तीन शतकों और तीन अर्धशतकों की मदद से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों यानी ऑरेंज कैप की फेहरिस्त में टॉप पर हैं. उनके बाद केएल राहुल (KL Rahul) का नाम है, जो बटलर से फिलहाल 115 रन पीछे हैं.

सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने पर बटलर के पास रन बनाने का अच्छा मौका है. निक नाइट ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव शो पर कहा, ‘जोस बटलर ने जिस तरह से सभी मैचों में पारी की शुरूआत की उससे मैं काफी प्रभावित हुआ. मेरा मतलब है कि अगर हम उनकी पारी को देखें तो ज्यादातर अर्धशतक या शतक के साथ हैं.’

आईपीएल 2022 में बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी संख्या में रन बनाए, इसका मतलब यह भी है कि राजस्थान के मध्य क्रम की अभी तक कड़ी परीक्षा नहीं हुई है.

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने राजस्थान को बटलर की बल्लेबाजी पर बहुत अधिक भरोसा नहीं करने के लिए आगाह किया है और मध्य क्रम के बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में रन बनाना शुरू करने की सलाह दी है क्योंकि टूर्नामेंट के दूसरे भाग में पिच धीमी होने लगती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.