By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ipl 2022 Lsg Vs Kkr Kl Rahul Believes We Dominated In The Match Except That Run Out
एक मौके को छोड़कर KKR के खिलाफ पूरे मैच में हमारी पकड़ थी, KL Rahul ने किया शर्मनाक घटना का याद
कोलकाता नाइटराइडर्स को 75 रन से मात देने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है. कोलकाता के लिए आगे का रास्ता अब बेहद कठिन हो गया है.
IPL 2022 LSG vs KKR लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स पर 75 रन से एकतरफ जीत दर्ज की. 177 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रेयस अय्यर की टीम 15वें ओवर में 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई. केएल राहुल गोल्डन डक पर आउट हुए. वो एक भी गेंद खेले बिना पारी की शुरुआत में ही रनआउट हो गए. जीत के बाद लखनऊ के कप्तान ने कहा कि मेरे रनआउट को छोड़कर पूरे मैच के दौरान लखनऊ ने मुकाबले में दबदबा बनाए रखा. इस जीत के साथ केएल राहुल की टीम प्वाइंट्स टेबल में गुजरात को नीचे धकेलते हुए पहले स्थान पर आ गई है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है. केएल राहुल ने कहा, ‘‘हमने मैच के दौरान ज्यादातर समय दबदबा बनाया, ‘रन आउट’ (खुद के रन आउट) को छोड़कर बल्ले से अच्छी शुरूआत की. हमने सोचा था 155 रन का स्कोर अच्छा होगा. क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा और मार्कस स्टोइनिस हमें 170 रन के पार ले गये. ’’
कोलकाता 101 रन पर ऑलआउट हो गई इसका श्रेय काफी हद तक लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान और जेसन होल्डर को जाता है. दोनों ने केकेआर के तीन-तीन बल्लेबाजों को चलता किया. राहुल ने कहा, ‘‘कौशल होना अच्छा है, लेकिन दबाव में अच्छी गेंदबाजी करना और डटे रहना तथा कौन खेल रहा है इसकी चिंता किये बिना गेंदबाजी करना ही हमारी गेंदबाजी इकाई को काबिलेतारीफ बनाता है.’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें