Rohit Sharma ने 8वीं हार पर टीम की लगाई क्‍लास, 'सिर्फ इस मैच की बात नहीं...'

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्‍लेऑफ में पहुंचना अब लगभग असंभव जैसा है. रोहित शर्मा एंड कंपनी अब केवल अन्‍य टीमों का खेल बिगाड़ सकती है.

Published: April 25, 2022, 9:30 AM IST

भारतीय टीम के कप्‍तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians) का नेतृत्‍व करने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन अपनी टीम के प्रदर्शन से खासे हताश और निराश है. शर्मा जी ने साफ किया कि यह केवल इस मैच की बात नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान ही टीम की बल्‍लेबाजी फ्लॉप रही है. बल्‍लेबाजों से रन नहीं बन पा रहे हैं. लखनऊ से मिली हार के साथ ही मुंबई के प्‍लेऑफ में पहुंचने की संभावना अब लगभग खत्‍म हो गई है. आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फ्रेंचाइजी को लगातार आठ मैचों में शिकस्‍त झेलनी पड़ी हो.

मुंबई की टीम शानदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ को छह विकेट के नुकसान पर 168 रनों पर रोकने में सफल रही लेकिन लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान रोहित शर्मा एंड कंपनी निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई.

रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘हमनें अच्छी गेंदबाजी कर उन्हें कम स्कोर पर रोका था. हम हालांकि अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाये. हमने साझेदारियां नहीं बनायी और खराब शॉट खेले, खराब शॉट खेलने वालो में मैं भी शामिल था. यह सिर्फ इस मैच की बात नहीं है. हमने पूरे टूर्नामेंट में खराब बल्लेबाजी की. कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी लेकर आखिरी तक खेलने को तैयार नहीं दिख रहा.’’

मैच में 62 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 103 रन बनाने वाले लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल मैन ऑफ द मैच रहे. सत्र में अपना दूसरा शतक जड़ मैन ऑफ द मैच बने राहुल ने कहा, ‘‘ मैंने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाज़ी की. मुझे ख़ुशी है कि मैं आज इसमें सफल रहा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस पिच पर पिछले कुछ मैच मेरे लिए अच्छे नहीं गए थे, इसलिए मैंने पारी की शुरुआत में संभल कर बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइक बदलने पर ध्यान दिया और परिस्थितियों को समझने के बाद पारी को आगे बढ़ाया.’’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.