
IPL 2022: KL Rahul की कप्तानी में पहली बार दंगल में उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, यह है पूरी टीम और मैच शेड्यूल
आईपीएल में इस सीजन दो नई टीमें जुड़ी हैं, जिनमें से लखनऊ सुपर जायंट्स भी एक है. सोमवार को लखनऊ इस लीग में शामिल दूसरी नई टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान में उतरकर पहली बार ताल ठोकेगी.

Indian Premier League 2022 LSG Team Full Schedule & Squad: आईपीएल में पहली बार ताल ठोकने जा रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सोमवार को इस लीग की दूसरी नई टीम गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यह टीम अपने पहले सीजन के कुल 14 लीग मैचों में से 11 मुंबई में ही खेलेगी, जबकि 3 मैचों के लिए उसे पुणे जाना होगा. इस फ्रैंचाइजी ने भारतीय टीम के स्टार युवा बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को अपना कप्तान बनाया है, जो पंजाब किंग्स के साथ बीते कई सालों से जुड़े रहे.
Also Read:
इसके अलावा टीम में मनीष पांडे, क्विंटन डीकॉक, दीपक हूडा, ईविन लुईस जैसे खिलाड़ियों को लेकर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने की कोशिश की है. इसके अलावा उसका बॉलिंग विभाग भी काफी शानदार है. इस टीम ने युवा तेज गेंदबाज आवेश खान पर नीलामी में अपना सबसे बड़ा दांव लगाया था और 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिल्ली के इस स्टार को अपने पाले में कर लिया.
इसके अलावा टीम के पास जेसन होल्डर समेत दीपक हूडा और क्रुणाल पांड्या के रूप में युवा और अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ियों का बेहतर समावेश है. इस टीम के पास अपने पहली ही सीजन में अपनी छाप छोड़ने के लिए खिलाड़ियों का बेहतरीन समूह तैयार है.
इस प्रतिष्ठित लीग में यह टीम भले नई है लेकिन उसके पास सभी हुनरमंद खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अतीत में विभिन्न टीमों के लिए इस लीग में अपनी लगातार छाप छोड़ते आए हैं.
Lucknow Super Giants Full IPL 2022 schedule:-
तारीख | मैच विवरण | स्थान | भारतीय समयानुसार |
मार्च 28 | LSG vs गुजरात टाइटन्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
मार्च 31 | LSG vs चेन्नई सुपर किंग्स | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 04 | LSG vs सनराइजर्स हैदराबाद | DY पाटिल स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 07 | LSG vs दिल्ली कैपिटल्स | DY पाटिल स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 10 | LSG vs राजस्थान रॉयल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 16 | LSG vs मुंबई इंडियन्स | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 19 | LSG vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | DY पाटिल स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 24 | LSG vs मुंबई इंडियन्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
अप्रैल 29 | LSG vs पंजाब किंग्स | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे | 7:30 PM |
मई 01 | LSG vs दिल्ली कैपिटल्स | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 3:30 PM |
मई 07 | LSG vs कोलकाता नाइट राइडर्स | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे | 7:30 PM |
मई 10 | LSG vs गुजरात टाइटन्स | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे | 7:30 PM |
मई 15 | LSG vs राजस्थान रॉयल्स | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
मई 18 | LSG vs कोलकाता नाइट राइडर्स | DY पाटिल स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
Lucknow Super Giants Full Squad for IPL 2022:-
केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड,आवेश खान, अंकित राजपूत, के. गौतम, दुश्मंता चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, करण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव, बी साई सुदर्शन.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें