IPL 2022 Points Table टॉप-4 में लखनऊ की वापसी, दूसरे शतक के बावजूद केएल राहुल Orange Cap से कोसो दूर

केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान 12 चौकों और चार छक्‍कों की मदद से 62 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली. लखनऊ को मैच में 36 रन से जीत मिली.

Published: April 25, 2022, 9:02 AM IST

IPL 2022 Points Table Orange-Purple Cap Holder List आईपीएल 2022 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से मात देकर एक बार फिर टॉप-4 में वापसी कर ली है. केएल राहुल (KL Rahul) की कप्‍तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. लखनऊ की जीत का खामियाजा रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर को उठाना पड़ा है क्‍योंकि वो चौथे से पांचवें स्‍थान पर खिसक गए हैं. हालांकि दोनों ही टीमों के बाद आठ मैच खेलकर 10 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट का फायदा लखनऊ को मिला है. उधर, टूर्नामेंट में लगातार आठवी हार के साथ रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस लगभग प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. वो बाकी बचे छह मैच जीत भी जाते हैं तो भी उनके पास छह अंक ही होंगे. ऐसे में उनका अगले दौर में जगह बना पाना असंभव जैसा है.

आईपीएल 2022 प्‍वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)

नंबर. टीम कुल मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटन्स (GT) 7 6 1 0 12 +0.396
2 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 6 5 2 0 10 +0.691
3 राजस्थान रॉयल्स (RR) 7 5 2 0 10 +0.432
4 लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) 8 5 3 0 10 +0.334
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 8 5 3 0 10 -0.472
6 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 6 3 3 0 6 0.942
7 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 3 4 0 6 +0.160
8 पंजाब किंग्स (PBKS) 7 3 4 0 6 -0.562
9 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 7 2 5 0 4 -0.534
10 मुंबई इंडियंस (MI) 8 0 8 0 0 -1.000

ऑरेंज कैप होल्‍डर लिस्‍ट (IPL 2022 Orange Cap Holder List)

मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान केएल राहुल ने शतक जड़ा. उन्‍होंने 62 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली. जिसके दम पर लखनऊ को जीत मिली. सीजन का दूसरा शतक जड़ने के बावजूद भी लखनऊ के कप्‍तान ऑरेंज कैप पर कब्‍जा करने से अभी काफी दूर नजर आ रहे हैं. वजह है जोस बटलर की शानदार फॉर्म. बदलर इस सीजन तीन शतक जड़कर कुल 491 रन बना चुके हैं. राहुल उनसे अभी भी 123 रन पीछे हैं. मुंबई के लिए 38 रन की पारी खेलने वाली तिलक वर्मा की टॉप-5 में वापसी हुई है.

  1. जोस बटलर (RR)- 491 रन (7 मैच, 7 पारियां)
  2. केएल राहुल (LSG)- 368 रन (8 मैच, 8 पारियां)
  3. हार्दिक पांड्या (GT)- 295 रन (6 मैच, 6 पारियां)
  4. तिलक वर्मा (MI)- 272 रन (8 मैच, 8 पारियां)
  5. फाफ डुप्लेसी (RCB)- 255 रन (8 मैच, 8 पारियां)

पर्पल कैप होल्‍डर लिस्‍ट 2022 (IPL 2022 Purple Cap Holder List)

अगर पर्पल कैप लिस्‍ट पर नजर डालें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. टॉप-5 की सूची में अभी भी युजवेंद्र चहल पहले स्‍थान पर बने हुए हैं. हैदराबाद के टी नटराजन उन्‍हें महज तीन विकेट से कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं.

  1. युजवेंद्र चहल (RR)- 18 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  2. टी. नटराजन (SRH)- 15 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  3. कुलदीप यादव (DC)- 13 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  4. ड्वेन ब्रावो (CSK)- 12 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  5. उमेश यादव (KKR)- 11 विकेट (8 मैच, 8 पारियां)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.