By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ipl 2022 Rr Vs Kkr Pushpa Style Back In Cricket Rajasthan Royals Obed Mccoy Celebrated In Jhukega Nahi Pose
IPL 2022: राजस्थान जीता तो Obed McCoy ने अल्लू अर्जुन के पुष्पा स्टाइल में यूं मनाया जश्न, वीडियो वायरल
आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओब्ड मेकॉय ने अपनी विकेट का जश्न मनाया, तो उन्होंने पुष्पा फिल्म के फेमस स्टाइल 'झुकेगा नहीं' की एक्टिंग कर फैन्स का दिल जीत लिया.
Pushpa Style Jhukega Nahi Back in Cricket: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले का रुख युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के घातक स्पेल की बदौलत अपने पक्ष में मोड़ लिया था. लेकिन इसके बावजूद रॉयल्स की जीत में केकेआर के उमेश यादव (Umesh Yadav) आड़े आते दिख रहे थे. यहां आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओब्ड मेकॉय (Obed McCoy) ने उमेश को बोल्ड कर यह मैच रॉयल्स के नाम कर दिया. इस दौरान उन्होंने अपने इस विकेट का जश्न पुष्पा स्टाइल में मनाया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया.
दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का ‘झुकेगा नहीं’ स्टाइल काफी फेमस हुए है. अल्लू के इस स्टाइल का असर दुनिया भर में है और दुनिया भर के कई खिलाड़ी मैदान पर अकसर इसकी नकल उतारते दिखते हैं. ऐसा ही कुछ आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे मैकॉय ने किया. उन्होंने सबसे पहले शेल्डन जैक्सन को अपना शिकार बनाया और अपने पहला आईपीएल विकेट झटकने के बाद ही उन्होंने इस स्टाइल में जश्न मनाया.
इस मैच में मेकॉय ने पारी के अंतिम ओवर में 2 विकेट अपने नाम कर रॉयल्स को 7 रन से जीत दिला दी. इसके बाद उनका अल्लू अर्जुन स्टाइल एक बार फिर चर्चा में आ गया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
https://twitter.com/MayankP34936700/status/1516138161453248513?s=20&t=AJt8aKkq9dUYP5XE2QRxbg
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर मेकॉय का यही स्टाइल ट्वीट भी किया है. इस वीडियो को रॉयल्स ने ट्वीट करते लिखा- ‘देवी और सज्जनों- ओब्ड मेकॉय.’
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1516116277953466370?s=20&t=PQY-SruYOcoxtwwBh9w7eg
इस मैच की अगर बात करें तो राजस्थान रॉयल्स (RR) ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 217 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता की टीम 210 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. रॉयल्स के लिए इस मैच उसके धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने शतक बनाया था, जबकि गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक समेत 5 विकेट अपने नाम किए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें