By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Ipl Auction 2022 Ishan Kishan Becomes 2nd Most Expensive Player In Ipl After Yuvraj Singh He Sold To Mumbai Indians For 15 25 Crores
IPL Auction 2022: Yuvraj Singh के बाद IPL इतिहास दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने Ishan Kishan, सबसे आगे यह विदेशी खिलाड़ी
मुंबई की टीम एक के बाद एक अपने पुराने खिलाड़ियों को छोड़ती नजर आ रही थी लेकिन जैसे ही ईशान किशन का नाम सामने आया उसने नीलामी में अपना पिटारा खोलकर 15.25 करोड़ रुपये लुटा दिए.
IPL Auction 2022 LIVE- Ishan Kishan Becomes 2nd Most Expensive Player in IPL After Yuvraj Singh: आईपीएल (IPL 2022) में मुंबई इंडियन्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम जैसी ही नीलामी में सामने आया तो उन्होंने दिन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. ईशान से पहले युवा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे थे. लेकिन ईशान ने ऐसी उड़ान भरी की वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि वह इस लीग से 16 करोड़ रुपये कमा चुके युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. इस लेफ्टहैंडर विकेटकीपर बल्लेबाज पर मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
मुंबई ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई है. इससे पहले 14 बार नीलामी में बैठ चुकी सबसे कामयाब इस टीम ने हमेशा 10 करोड़ के नीचे ही खिलाड़ियों को खरीदा है. भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रकम पूर्व ऑलराउंडर और स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने इस लीग से बटोरी है. साल 2015 में तब की दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें तब 16 करोड़ रुपये खर्च कर अपने पाले में किया था.
हालांकि युवराज और ईशान भारतीय होते हुए भी इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं. सबसे महंगे खिलाड़ी होने का गौरव पिछले साल साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के नाम हुआ था. जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन पर 16.25 करोड़ रुपये लुटा कर धूम मचाई थी. ईशान इस लीग में अब चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. वह (Chris Morris) मॉरिस (16.25 cr.), (Yuvraj Singh) युवराज (16 cr.) और (Pat Cummins) पैट कमिंस (15.50 cr.) से पीछे हैं.
23 वर्षीय ईशान किशन आईपीएल में गुजरात लॉयन्स के लिए शुरुआती सीजन में खेले थे. इसके बाद वह लगातार मुबंई इंडियन्स के लिए ही खेल रहे हैं. आईपीएल में उन्होंने अब तक 61 मैच खेलकर 1452 रन बनाए हैं. उनके नाम 9 हाफ सेंचुरी हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 99 है.
इस सीजन ईशान किशन (Ishan Kishan) टॉप ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. मुंबई की टीम इस बार अपने ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक को पहले ही गंवा बैठी थी. ऐसे में ईशान इस सीजन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ओपनिंग और विकेटकीपिंग करते दिख सकते हैं.
Also Read:
-
IND vs NZ: अभी भी फिट नहीं तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर बने रहेंगे टीम इंडिया के साथ
-
IND vs NZ: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड को धोया- 32 बॉल की पारी में जड़े 11 चौके और 4 छक्के, रिकॉर्ड भी बनाए
-
IND vs NZ: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बैटिंग का सामने ढेर हुआ न्यूजीलैंड, 28 बॉल रहते पूरा किया 209 का टारगेट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें