
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Indian Premier League Points Table 2022, Purple Cap and Orange Cap Holder List: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 28 अप्रैल को खेले गए सीजन के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ दिल्ली की टीम को अंकतालिका में उछाल मिला है. दिल्ली 8 में से 4 मैज जीतकर अब छठे पायदान पर पहुंच चुकी है, जबकि केकेआर 9 में से 6 मुकाबले गंवाकर 8वें स्थान पर है.
प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइंट्स (Gujarat Titans) नंबर-1 पायदान पर बनी हुई है, जिसन ने 8 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इतने ही मुकाबलो में 6 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) दूसरे पायदान पर मौजूद है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) 10-10 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद है.
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
गुजरात टाइटंस | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | +0.371 |
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | +0.561 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.600 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.334 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | -0.572 |
दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | +0.695 |
पंजाब किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.419 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.006 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.538 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |
यहां सबसे बुरा हाल रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का है, जिसने सभी 8 मैच गंवा दिए हैं. यह टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 8 में से 6 मैच हारकर 9वें स्थान पर मौजूद है.
टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें, तो जोस बटलर (Jos Buttler) 8 पारियों में 499 रन बनाकर नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) 18 विकेट से साथ शीर्ष गेंदबाज हैं. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) उनसे सिर्फ एक ही विकेट पीछे हैं.
499 रन- जोस बटलर (8 पारियां)
368 रन- केएल राहुल (8 पारियां)
305 रन- हार्दिक पंड्या (7 पारियां)
302 रन- शिखर धवन (8 पारियां)
290 रन- श्रेयस अय्यर (9 पारियां)
18 विकेट- युजवेंद्र चहल (8 मैच)
17 विकेट- कुलदीप यादव (8 मैच)
15 विकेट- उमरान मलिक (8 मैच)
15 विकेट- टी नटराजन (8 मैच)
14 विकेट- उमेश यादव (9 मैच)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें