
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Indian Premier League Points Table 2022, Purple Cap and Orange Cap Holder List: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने सीजन के 40वें मैच में गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) पर 5 विकेट से जीत हासिल की. ये सीजन में गुजरात की लगातार चौथी जीत रही, जिसके टीम अंकतालिका में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है. गुजरात ने अब तक 8 में से सिर्फ एक ही मैच गंवाया है. वहीं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) एक पायदान नीचे खिसक गई है, जिसने 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने 5-5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, लेकिन नेट रनरेट के चलते ये टीमें क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर मौजूद है.
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
गुजरात टाइटंस | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | +0.371 |
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | +0.561 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.600 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.334 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | -0.572 |
पंजाब किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.419 |
दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | +0.715 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | +0.080 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.538 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अब तक 8 में से आधे मैच गंवाए हैं. यह टीम छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) 3-3 मैच अपने नाम कर सातवें और आठवें स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 6 हार के साथ 9वें, जबकि सभी 8 मैच गंवाकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है.
इस सीजन सर्वाधिन रन बनाने वालों में जोस बटलर (Jos Buttler) नंबर-1 हैं, जिन्होंने 8 पारियों में अब तक 499 रन बनाए हैं. वहीं 8 मैचों में 18 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) शीर्ष गेंदबाज हैं.
499 रन- जोस बटलर (8 पारियां)
368 रन- केएल राहुल (8 पारियां)
305 रन- हार्दिक पंड्या (7 पारियां)
302 रन- शिखर धवन (8 पारियां)
285 रन- अभिषेक शर्मा (8 पारियां)
18 विकेट- युजवेंद्र चहल (8 मैच)
15 विकेट- उमरान मलिक (8 मैच)
15 विकेट- टी नटराजन (8 मैच)
14 विकेट- ड्वेन ब्रावो (8 मैच)
13 विकेट- मोहम्मद शमी (8 मैच)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें