By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Justin Langer Reveals Mitchell Marsh As Australias No 3 Batter For West Indies T20is
West Indies vs Australia: Mitchell Marsh किस नंबर पर करेंगे बैटिंग, कोच Justin Langer ने दिए संकेत
जस्टिन लैंगर ने संकेत दिए कि मोएसिस हेनरिक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन मैकडेरमोट को पांच मैचों की सीरीज में मौका मिल सकता है.
West Indies vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) का कहना है कि टीम टी 20 विश्व कप को देखते हुए नए संयोजन की कोशिश करेगी और इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से होगी. रणनीति के हिस्से के मुताबिक ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. लैंगर ने कहा, “हमने मार्श को बेहतर करते देखा है. तेज गेंदबाजी के अलावा वह गेंद को अच्छे से हिट कर सकते हैं. हम उन्हें शीर्ष स्थान पर मौका देने के लिए उत्साहित हैं.”
लैंगर ने इस बात के संकेत दिए कि मोएसिस हेनरिक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन मैकडेरमोट को पांच मैचों की सीरीज में मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि जोश फिलिप को मध्यक्रम में जबकि मैथ्यू वेड बल्लेबाजी में ओपनिंग करने उतर सकते हैं.
कोच ने कहा, “छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाज, यह ऐसा मॉडल है जिसे मैंने अपने कोचिंग करियर में लेकर चला है. किसी को इससे आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है. यह काफी सफल मॉडल रहा है. लेकिन आगे की ओर देखें तो हम 7-4 का मॉडल भी रख सकते हैं, जहां आप कई ऑलराउंडर को देखेंगे.”
लैंगर ने कहा, “इस साल टी20 विश्व कप भी होना है वो भी यूएई में जहां आईपीएल और पीएसएल के कारण पहले ही कई मुकाबले खेले जा चुके होंगे. इससे पिच थड़ी घिस जाएगी, विशेषकर विश्व कप के अंत में जिसके कारण हमें अपने मुकाबले जीतने के लिए अलग तरीके अपनाने पड़ सकते हैं.”
जस्टिन लैंगर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टीयन इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज के साथ पहला टी20 मैच खेलना है और इसमें क्रिस्टीयन का खेलना तय माना जा रहा है. डेनियल ने आस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच 2017 में भारत के खिलाफ रांची में खेला था.
लैंगर ने ग्लोब-रोटेटिंग टी 20 खिताबों के कारण क्रिश्चियन को लकी चार्म होने की भी बात कही. क्रिश्चियन ने 2017 में नॉट्स आउटलॉज की कप्तानी में टी20 ब्लास्ट का खिताब जीता और उसी साल ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को जीत दिलाई. 2018 में, वह जोजी स्टार्स के सदस्य थे जिन्होंने मजांसी सुपर लीग जीती थी.
Also Read:
-
IPL 2026: रोहित शर्मा के दम पर मुंबई ने दर्ज की बड़ी जीत, प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान से उछली- किसके पास ऑरेंज-पर्पल कैप
-
चीन पर मंडरा रहा खतरा! जापान-ऑस्ट्रेलिया में हुई बड़ी डील, ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
-
भारत का नाम सुनते ही किस बारे में सोचने लगते हैं विदेशी? रूस और अमेरिका का जिक्र होते ही दिमाग में आती है ये चीज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें