By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Live Score Gt Vs Pbks Live Ipl 2022 Ball By Ball Commentary Of Gujarat Titans Vs Punjab Kings Match
IPL 2022- GT vs PBKS Highlights: शिखर धवन की फिफ्टी के बाद लिविंगस्टोन की आंधी में उड़ा गुजरात, दूसरी हार
Indian Premier League GT vs PBKS 2022: आईपीएल के आज 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटन्स से टक्कर हो रही है. गुजरात के पास सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने का सुनहरा मौका है.
Indian Premier League GT vs PBKS 2022: कगिसो रबाडा (4/33) की दमदार बॉलिंग के बाद शिखर धवन (62*) की नाबाद फिफ्टी के बाद लियाम लिविंगस्टोन की 10 गेंदों में आक्रामक 30 रन के बदौलत पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 8 विकेट से मात देकर अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली है. गुजरात की 10 मैचों में यह दूसरी हार है और वह अभी भी 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है.
144 रन की चुनौती का पीछा करने उतरी पंजाब को अंतिम 5 ओवर में सिर्फ 27 रन की दरकार थी. लेकिन लियाम लिविंगस्टोन को इतनी जल्दी हुई की उन्होंने पारी के 16वें ओवर में ही मोहम्मद शमी की ऐसी धुनाई की कि 6 गेंदों में 28 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी. अब पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है.
इससे पहले पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन के साथ ओपनिंग पर आए जॉनी बेयरस्टो (1) मोहम्मद शमी का शिकार हो गए. लेकिन इसके बाद भानुका राजपक्षे ने 28 बॉल में 49 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ला दिया. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शिखर के साथ मिलकर 87 रन जोड़े. यहां वह लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने. लेकिन इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने सिर्फ 10 बॉल में ताबड़तोड़ 30 रन ठोककर टीम को आसानी से जीत दिला दी.
इससे पहले गुजरात ने आज टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. लेकिन उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और उसकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 143 रन ही बना पाई. उसकी ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक नाबाद 64 रन बनाए लेकिन उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया. रबाडा ने यहां 4 विकेट अपने नाम किए.
सुदर्शन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (21) टीम की ओर सबसे ज्यादा रनों का योगदान देने वाले बल्लेबाज रहे. रबाडा ने अपनी टीम को शुरुआत से ही विकेट चटका कर दिए, जिसके चलते गुजरात को यहां ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं मिल पाया. रबाडा के अलावा अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें