By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Live Score Mi Vs Csk Ipl 2022 Highlights Ball By Ball Commentary Of Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings From Venue Dr Dy Patil Sports Academy Mumbai At 730 Pm Ms Dhoni Bring Win
Highlights MI vs CSK IPL 2022: धोनी ने चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर दिलाई जीत, मुंबई की लगातार 7वीं हार
आईपीएल का आधा टूर्नामेंट बीतने को है लेकिन अब भी मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है. वहीं, चेन्नई को भी अबतक केवल एक ही जीत नसीब हुई है.
Indian Premier League 2022 MI vs CSK Highlights: आईपीएल 2022 में आज महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से जीत दिलाई। मुंबई को जीत के लिए 17 गेंदों पर 41 रन का बचाव करना था। मिस्टर फिनिशर के नाम से मशहूर माही ने इसे करके अपनी टीम को सीजन की दूसरी जीत दिलाई। इसके साथ ही मुंबई को लगातार 7वीं हार झेलनी पड़ी। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फ्रेंचाइजी को लगातार सात मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी हो। चेन्नई की तरफ से धोनी ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन ठोक दिए। अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 35 गेंदों पर 40 रन बनाए। इसके अलावा रॉबिन उथप्पा ने 25 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया।
इससे पहले मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने 43 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसके दम पर मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई ने 23 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन पहले सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। फिर रितिक शौकीन ने 25 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। अंंतमें जयदेव उनादकट ने भी नौ गेंदों पर नाबाद 19 रन ठोक दिए। जिसके चलते मुंबई की टीम एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। मुंबई ने पहले ही ओवर में रोहित र्श्मा और ईशान किशन आउट हो गए। युवा गेंदबाज मुकेश चौधरी ने दोनों को आउट किया। इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने देवाल्ड ब्रेविस विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लपके गए।
चेन्नई की टीम ने दो बदलाव किए हैं। मोइन अली और क्रिस जोर्डन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। उनके स्थान पर मिशेल सेंटनर और ड्वेन प्रीटोरियस को जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस में तीन बदलाव हैं। रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन आज मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं। डेनियल सैम की मुंबई में वापसी हुई है।
Also Read:
-
SA vs NZ: कोलकाता के ईडन गार्डेंस में पहला सेमीफाइनल, कैसा है पिच और मौसम का मिजाज?
-
मुंबई इंडियन्स ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई को बनाया अपना स्पिन बॉलिंग कोच, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला है सिर्फ 1 टेस्ट और 30 वनडे
-
IPL 2026 MI Full Squad: मुंबई इंडियन्स ने बेस प्राइज से खरीदे सभी 5 खिलाड़ी, क्विंटन डिकॉक उसकी सबसे महंगी खरीद, देखें पूरी टीम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें