By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Lsg Vs Kkr Live First Time A Team Has Batted Entire 20 Overs In Ipl Without Losing A Wicket
IPL के 15 साल के इतिहास में पहली बार सलामी जोड़ी ने की 20 ओवर बल्लेबाजी, साथ ही बने ये रिकॉर्ड
क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने के लिए आए। अंत तक 210 रन की साझेदारी बनाने के बाद दोनों नाबाद ही डगआउट लौटे.
LSG vs KKR Live आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने 70 गेंदों पर 140 रन की धमाकेदारी पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 200 की स्ट्राइकरेट से रन बनाए. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो आज से पहले आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. आईपीएल के 15 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब सलामी बल्लेबाजों ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की हो. केएल राहुल (KL Rahul) ने 51 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अंत तक बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन बनाने के बाद नाबाद ही डगआउट में लौटे.
IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर
क्विंटन डी कॉक का आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है. 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई तब पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के ब्रेंडन मैक्कुलम ने नाबाद 158 रन ठोक दिए थे. यह एक मैच में खिलाड़ी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. साल 2013 में क्रिस गेल ने बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे. वो इस टूर्नामें के इतिहास में अब भी एक पारी में खिलाड़ी का सबसे शानदार प्रदर्शन है.
साझेदार का रिकॉर्ड
आज पहले विकेट के लिए क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के बीच 210 रन की साझेदारी बनी. जो आईपीएल इतिहास में किसी एक विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के बीच साल 2016 में 219 और 2015 में नाबाद 215 रन की साझेदारी बन चुकी है. जो टूर्नामेंट में साझेदारी के हिसाब से सबसे आगे है. पहले विकेट के लिए आईपीएल में आज राहुल-डी कॉक ने सबसे बड़ी साझेदारी बनाई.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें