By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Pak Vs Ban 2nd Test Babar Azam Got A Wicket 1st Time In The History Watch Video
PAK vs BAN, 2nd Test: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी Virat Kohli से आगे निकले Babar Azam, सिर्फ 8वीं गेंद पर पछाड़ा
PAK vs BAN 2nd Test, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी. ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम ने विकेट अपने नाम किया, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शिकार था.
Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium, Dhaka) में पारी और 8 रन से मात दी. इसी के साथ मेहमान टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था. ढाका में खेले गए दूसरे मुकाबले के दौरान बाबर आजम ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया.
बाबर आजम (Babar Azam) ने अपने टेस्ट करियर की 8वीं गेंद पर मेहदी हसन (Mehidy Hasan) को पगबाधा आउट किया, जो उनका पहला टेस्ट विकेट रहा. वहीं विराट कोहली अब तक टेस्ट फॉर्मेट में कोई भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके हैं.
बाबर आजम ने अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 गेंदें फेंकी है. दाएं हाथ से ऑफ स्पिनर बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ इसी टेस्ट में पहली बार गेंदबाजी की पहली पारी में एक ओवर डाला लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी, जबकि दूसरी इनिंग की दूसरी बॉल पर उन्हें विकेट मिल गया. आजम टेस्ट में 18 गेंदें फेंक चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 रन दिए.
#Babar #Babarazam #PakvsBan
Babar Azam got a wicket 1st time in the history pic.twitter.com/hsK3CF5EUO— M Asif Shah (@MAsifSh38939423) December 8, 2021
बात अगर विराट कोहली की करें, तो उन्होंने 97 टेस्ट की 11 पारियों में अब तक 175 गेंदें फेंकी हैं. इस दौरान उन्होंने 84 रन दिए हैं, जबकि उन्हें कोई भी विकेट हाथ नहीं लगा है. विराट कोहली वनडे और टी20 क्रिकेट में 4-4 शिकार कर चुके हैं, जबकि बाबर आजम ने सिर्फ टेस्ट में ही गेंदबाजी की है.
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी 300/4 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में साजिद खान (8 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश महज 87 रन पर सिमट गया.
What a win 🤩
Congratulations @TheRealPCB 👏#BANvPAK | #WTC23 pic.twitter.com/2phss0aziN
— ICC (@ICC) December 8, 2021
यहां से मेहमान टीम के पास 213 रन की लीड शेष रह गई और बांग्लादेश को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. दूसरी पारी में बांग्लादेश 205 रन पर ऑलआउट गो गया. टीम के लिए शाकिब अल हसन ने 63 रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से साजिद खान ने 4 विकेट चटकाए.
Also Read:
-
भारत को झटका! तीस्ता नदी के लिए बांग्लादेश ने मांगी चीन से मदद, जानें क्यों सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर मंडराया संकट?
-
BAN vs PAK: बांग्लादेश से टेस्ट भी हारा पाकिस्तान, अब ICC ने दे दिया और जख्म- पूरी टीम पर लगा 40 फीसदी जुर्माना
-
पाकिस्तान की फतह-3 और फतह-4 मिसाइलें कितनी खतरनाक? भारत के पास सुरक्षा के क्या उपाय हैं, जानिए हर जरूरी बात
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें