PAK vs WI: संकट में पाकिस्तान-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज, Sheldon Cottrell समेत दो अन्य खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

PAK vs WI, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 13 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है, लेकिन इससे पहले वेस्टइंडीज के खेमे से 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें 3 खिलाड़ी भी हैं.

Published date india.com Updated: December 12, 2021 10:34 AM IST
PAK vs WI: संकट में पाकिस्तान-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज, Sheldon Cottrell समेत दो अन्य खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
Pakistan will lock horns with WI in a T20 and One day series starting 13th December. (PC- Twitter)

Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 13 दिसंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, लेकिन अब इस शृंखला के आयोजन पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान दौरे पर वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल (Sheldon Cottrell), ऑलराउंडर रोस्टन चेज (Roston Chase) और काइल मेयर्स (Kyle Mayers) का नाम शामिल है. इनके अलावा टीम मैनजमेंट का एक गैर-कोचिंग सदस्य भी इस वायरस की चपेट में आ चुका है. यह सभी खिलाड़ी शृंखला में अब हिस्सा नहीं ले सकेंगे. चारों सदस्यों को कोविड वैक्सीन के बावजूद संक्रमित पाया गया है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने प्रेस रिलीज में कहा, “पाकिस्तान में हमारे आगमन टेस्ट प्रोटोकाल में 4 लोगों के कोविड ​ पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है. खिलाड़ियों के आइसोलेशन के दौरान इनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. इसलिए इस महत्वपूर्ण झटके के बावजूद हमारी तैयारी की योजना है. हमें विश्वास है कि दौरा जारी रह सकता है, क्योंकि बाकी सदस्यों ने पाकिस्तान में आने से पहले नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट दी हैं, साथ ही कराची पहुंचने के बाद भी दो नेगेटिव पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट जमा किए हैं.”

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस टूर्नामेंट के सभी मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने हैं. इन 6 मैचों के लिए पाकिस्तान ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. कराची पुलिस के 13 वरिष्ठ अधिकारी, 315 गैर सरकारी संगठन, 3,822 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 50 महिला पुलिस कर्मी, रैपिड रिस्पांस फोर्स के 500 कर्मी और 889 कमांडो सहित कुल 46 डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे.

विशेष शाखा के अधिकारियों को नेशनल स्टेडियम और होटलों में तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष टीम तैयार रहेगी. टूर्नामेंट के दौरान कराची ट्रैफिक पुलिस भी सभी जगहों पर मौजूद रहेगी.

Pakistan vs West Indies Full Schedule (T20 & ODI):

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

13 दिसंबर- पहला टी20 मैच (कराची)
14 दिसंबर- दूसरा टी20 मैच (कराची)
16 दिसंबर- तीसरा टी20 मैच (कराची)
18 दिसंबर- पहला वनडे मैच (कराची)
20 दिसंबर- दूसरा वनडे मैच (कराची)
22 दिसंबर- तीसरा वनडे मैच (कराची)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.