By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Pakistan Set To Tour Bangladesh After T20 World Cup Full Schedule
Pakistan tour of Bangladesh, 2021: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, पाकिस्तान 6 साल बाद करेगा बांग्लादेश का दौरा
Pakistan tour of Bangladesh, 2021: टी20 विश्व कप के बाद इन दोनों टीमों के बीच टी20 और टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
Pakistan tour of Bangladesh, 2021: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 6 साल बाद बांग्लादेश का दौरा करने जा रही है. इस दौरान दोनों देशों के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इन मुकाबलों का आयोजन नवंबर-दिसंबर के बीच ढाका और चटगांव में होगा. पाकिस्तानी टीम यूएई में टी20 विश्व कप के समाप्त होने के तुरंत बाद बांग्लादेश रवाना हो जाएगी. टी20 मैच 19, 20 और 22 नवंबर को ढाका में खेले जाएंगे. पहला टेस्ट मैच 25 से 30 नवंबर को चटगांव और दूसरा टेस्ट चार से आठ दिसंबर के बीच ढाका में खेला जाएगा.
पाकिस्तान ने इससे पहले साल 2015 में बांग्लादेश का दौरा किया था. इस दौरे में दोनों टीमों के बीच 22 अप्रैल को अंतिम वनडे मुकाबला खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. वहीं 24 अप्रैल को इकलौता टी20 मैच बांग्लादेश ने 7 विकेट से अपने नाम किया.
इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6-9 मई के बीच आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जिसमें पाकिस्तान ने 328 रन से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की थी.
Bangladesh vs Pakistan Full Schedule, 2021:
19 नवंबर: पहला T20I, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
20 नवंबर:दूसरा T20I, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
22 नवंबर: तीसरा T20I, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
26-30 नवंबर: पहला टेस्ट, जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव
4-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
बता दें कि टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाना है. पाकिस्तान की टीम 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.
ICC T20 World Cup, Pakistan Squad: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, आजम खान (विकेटकीपर), हैरिस राउफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मकसूद. रिजर्व – फखर जमान, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें