By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Pakw Vs Indw Womens World Cup 2022 Mithali Raj Becomes 1st Player To Feature In 6 Editions Of Womens World Cup
PAKW vs INDW, Womens World Cup 2022: Mithali Raj ने रच दिया इतिहास, 6 विश्व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
PAKW vs INDW Womens World Cup 2022, मिताली राज ने इतिहास रच दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मिताली 6 वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन चुकी हैं.
ICC Womens World Cup 2022, Pakistan Women vs India Women, 4th Match: भारत और पाकिस्तान (PAKW vs INDW) की महिला टीमों के बीच 6 मार्च को माउंट माउंगानुई में महिला विश्व कप-2022 का चौथा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के साथ दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. भारतीय टीम की कमान मिताली राज (Mithali Raj) के हाथों में है, जिन्होंने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.
पुरुषों में सिर्फ 2 खिलाड़ी कर सके ऐसा
मिताली राज 6 वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं. पुरुषों में भी ऐसा सिर्फ दो ही खिलाड़ी कर सके हैं, जिनमें जावेद मियांदाद (Javed Miandad) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम शामिल है. मिताली राज ने साल 2000 में अपना पहला विश्व कप खेला था, जिसके बाद मिताली 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 का भी हिस्सा हैं.
आखिरी विश्व कप खेल रहीं मिताली राज
भारत 2005 और 2017 में उप विजेता रहा और इस बार वह खिताब से कम कुछ नहीं चाहता है. विशेषकर तब जबकि उसकी दो स्टार खिलाड़ी कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपना आखिरी विश्व कप खेल रही हैं.
भारतीय टीम एक महीने पहले ही न्यूजीलैंड पहुंच गई थी और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. बात अगर पाकिस्तान की करें, तो उसने विश्व कप में चार बार भाग लिया है जिनमें से तीन बार वह सबसे निचले स्थान पर रहा जबकि एक बार 2009 में सुपर सिक्स में पहुंचा.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए. भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, जबकि स्नेह राणा ने नाबाद 53 और स्मृति मंधाना ने 52 रन बनाए. हालांकि कप्तान मिताली 36 गेंदों में 9 रन ही बना सकीं. पाकिस्तान की तरफ से निदा डार और नशरा संधू ने 2-2 शिकार किए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें