Pakistan ने लगाया James Faulkner पर बैन, अब कभी नहीं खेल सकेंगे PSL

James Faulkner ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उनके पैसे ना देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बोर्ड ने इस खिलाड़ी पर आजवीन बैन लगा दिया. अब फॉकनर कभी पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेल सकेंगे.

Published: February 20, 2022, 5:25 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर (James Faulkner) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को बीच में ही छोड़ दिया है. जेम्स फॉकनर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर पैसे ना देने का आरोप लगाया है. जेम्स फॉकनर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को छोड़ दिया. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के इस आरोप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बुरी तरह बौखला गया है. बोर्ड ने फॉकनर को पीएसएल में हिस्सा लेने से आजीवन बैन कर दिया है. इसके साथ ही क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) ने रविवार को ऑलराउंडर जेम्स फॉल्कनर की जगह पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप टीम में भाग लेने वाले 18 वर्षीय मोहम्मद शहजाद को टीम में शामिल करने की घोषणा की है.

ऑलराउंडर शहजाद ने अंडर-19 विश्व कप में कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन किए थे. उन्होंने छह पारियों में 166 रन बनाए थे और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ केवल सात रन देकर पांच विकेट लिए थे. रिपोर्ट में कहा गया है, “तकनीकी समिति ने प्रतिस्थापन की मंजूरी दे दी और शहजाद के रविवार को टीम में शामिल होने की संभावना है.”

फॉल्कनर ने शनिवार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर उनका भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया 31 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्विटर पर लिखा और खुलासा किया कि पीसीबी ने उनसे झूठ बोलना जारी रखा है. बोर्ड और पीएसएल से उन्हें जो व्यवहार मिला वह अपमान था.

पीएसएल 2022 में छह मैचों में 6 विकेट और 49 रन बनाने वाले इस क्रिकेटर ने लिखा, “मैं पाकिस्तान क्रिकेट फैंस से माफी मांगता हूं. दुर्भाग्यवश मुझे आखिरी दो मैचों से हटना पड़ा. PCB की तरफ से मेरी तय सैलरी का भुगतान नहीं करने की वजह से मुझे ये कदम उठाना पड़ा है. मैं यहां पूरी अवधि के दौरान रहा, लेकिन बोर्ड ने मुझसे झूठ बोलना जारी रखा.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.