4 ओवरों में लुटवा दिए 67 रन, PSL में Shahid Afridi के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

Pakistan Super League, 2022 में शाहिद अफरीदी की बतौर गेंदबाज जमकर धुनाई हुई. शाहिद अफरीदी ने अपने कोटे के चार ओवरों में 67 रन लुटा दिए, जिसके साथ वह पीएसएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन चुके हैं.

Published: February 4, 2022, 9:41 AM IST

Pakistan Super League, 2022, Quetta Gladiators vs Islamabad United, 10th Match: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड (QTG vs ISU) के बीच कराची में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 10वां मैच खेला गया, जिसमें इस्लामाबाद ने 43 रन से जीत दर्ज की. 3 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में क्वेटा की हार के जिम्मेदार शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) रहे, जिन्होंने बतौर गेंदबाज 4 ओवरों में 67 रन लुटा दिए. शाहिद अफरीदी की गेंदों पर 8 छक्के भी लगे, जिसके साथ वह पीएसएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए.

सलामी जोड़ी ने Islamabad United को दिलाई विस्फोटक शुरुआत

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद ने 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए. इस्लामाबाद को पॉल स्टर्लिंग और एलेक्स हेल्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. सलामी जोड़ी ने महज 4 ओवरों में 55 रन जोड़ लिए.

हेल्स ने टीम के खाते में 22 रन जोड़े. इसके बाद स्टर्लिंग ने कॉलिन मुनरो के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. स्टर्लिंग ने 28 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए.

कॉलिन मुनरो-एलेक्स हेल्स ने मिलकर जड़े 11 छक्के, 5 चौके

सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद मुनरो ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने आजम खान के साथ चौथे विकेट के लिए 93 रन जुटाए. मुनरो ने 39 बॉल में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए, जबकि आजम खान ने 35 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके जड़कर 65 रन टीम के खाते में जोड़े. इन्हीं दोनों ने शाहिद अफरीदी पर आठ छक्के ठोककर उनका समीकरण बिगाड़ दिया. विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक 2 शिकार किए.

शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई क्वेटा ग्लैडिएटर्स

इसके जवाब में क्वेटा को सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. अब्दुल बंगलजाई ने अहसान अली के साथ 5.5 ओवर में 54 रन जोड़े. अहसान अली ने 27 बॉल में 9 बाउंड्री की मदद से 50 रन ठोके.

अनुभवी शाहिद अफरीदी महज 4 रन पर आउट हो गए, जिसके बाद मोहम्मद नवाज (47) ने जेम्स फॉक्नर (30) के साथ आठवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े. क्वेटा ने 186 के स्कोर पर इस साझेदारी को तुड़वा दिया. ठीक इसी स्कोर पर सोहेल तनवीर (0) और नसीम शाह (0) भी चलते बने, जिसके साथ टीम 19.3 ओवर में सिमट गई.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.