Cricket News Sa Vs Wi Live Scorecard T20 World Cup 2021 Quinton De Kock Withdraw Name From Match After Decline To Support Of Black Life Matters Initiative
SA vs WI: ब्लैक लाइफ मैटर्स अभियान से जुड़ने से इनकार के बाद Quinton de Kock की प्लेइंग-11 से छुट्टी
SA vs WI: इस वक्त वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जा रहा है.
साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का विवादास्पद तरीके से टी20 विश्व कप के मैच से बाहर होने का मामला सामने आया है. आज दोपहर साढ़े तीन बजे से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप-12 का मुकाबला खेला जा रहा है. दरअसल, बताया जा रहा है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह निर्देश जारी किया था कि मैच से पहले उनकी टीम के सभी खिलाड़ी अश्वेत लोगों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक पैर घुटने के बल करेंगे. डी कॉक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
ब्लैक लाइफ मैटर अभियान बीते एक साल से चलाया जा रहा है. टी20 विश्व कप के दौरान कई बड़े देशों ने इसका समर्थन किया. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ी एक पैर घुटने के बल करते हुए इस अभियान के समर्थन में उतरे. क्विंटन डी कॉक पहले भी यह साफ कर चुके हैं कि वो इस अभियान का समर्थन नहीं करते हैं.
सेट लूसिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए साउथ अफ्रीका के टेस्ट मैच के दौरान क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने इस विषय पर कहा था, ‘ये मेरा अपना कारण हैं और ये मैं खुद तक ही रखूंगा. ये मेरी खुद की निजी राय है. ये हर किसी का अपना निर्णय होता है. कोई भी किसी को कुछ करने के लिए बाधित नहीं कर सकता. मैं इसी तरह से चीजों को देखता हूं.’
क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि टी20 विश्व कप के दौरान तमाम देशों ने इस अभियान का समर्थन किया है. बोर्ड को लगता है कि उन्हें भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए. मंगलवार को होने वाले मैच से पांच घंटे पहले ही सभी क्रिकेटर्स को इस अभियान के बारे में जानकारी दे दी गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.