एंकर के साथ विवाद: PTV ने Shoaib Akhtar को दिया मानहानि का नोटिस, मांगा 10 करोड़ रुपये हर्जाना

शोएब अख्तर ने तब मशहूर टीवी एंकर नौमान नियाज को लाइव शो बीच में ही छोड़ दिया था, क्योंकि नौमान ने अपनी गलती के लिए अख्तर से माफी नहीं मांगी थी.

Published date india.com Published: November 8, 2021 9:46 AM IST
एंकर के साथ विवाद: PTV ने Shoaib Akhtar को दिया मानहानि का नोटिस, मांगा 10 करोड़ रुपये हर्जाना
नौमान नियाज और शोएब अख्तर @Twitter

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह अपने देश के टीवी चैनल के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे. अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. पाकिस्तान टेलीविजन कोर्पोरेशन (PTV) ने अख्तर से 100 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का हर्जाना मांगा है. दरअसल अख्तर इस टी20 वर्ल्ड कप में बतौर एक्सपर्ट इस चैनल के साथ जुड़े थे. लेकिन शो के एंकर नौमान नियाज (Nauman Niaz) के साथ उनकी बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने यह टीवी शो लाइव टेलीकास्ट के दौरान ही छोड़ दिया था.

बीते 26 अक्टूबर को जब पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी. तब पीटीवी का क्रिकेट शो ‘गेम ऑन है’ का टेलीकास्ट हो रहा था. इस दौरान एंकर नौमान नियाज के साथ अख्तर (Shoaib Akhtar) का विवाद हो गया और उन्होंने यह शो छोड़ दिया. बाद में उन्होंने इस चैनल के साथ अपना करार खत्म कर दिया और इस संबंध में अपना इस्तीफा भी भेज दिया.

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) इस टीवी चैनल पर कई अन्य इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के साथ पैनलिस्ट में शामिल थे. इस शो में वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स, इंग्लैंड के डेविड गोवर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ भी हिस्सा थे. लेकिन जब नौमान के साथ अख्तर (Shoaib Akhtar) का विवाद गहरा गया तो उसके बाद उन्होंने इससे इस्तीफा दे दिया.

अब पीटीवी स्पोर्ट्स ने अख्तर को नोटिस भेजा है कि उनके ऐसा करने से चैनल को वित्तीय नुकसान हुआ है. उनका इस्तीफा चैनल के साथ किए करार की शर्तों का उल्लंघन है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, क्लॉज 22 के मुताबिक दोनों ही पक्षों में कोई भी पक्ष 3 महीने के नोटिस पीरियड में काम करने के बाद इस करार को खत्म कर सकते हैं. लेकिन अख्तर ने 26 अक्टूबर को ही इस्तीफा दे दिया, जिससे पीटीवी को वित्तीय घाटा हुआ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस नोटिस में पीटीवी ने इस बात पर भी भड़का हुआ है कि वह पीटीवी को बिना बताए पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए और वह उन्होने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ एक भारतीय चैनल के शो में हिस्सा ले लिया.

46 वर्षीय अख्तर को जैसे ही पीटीवी का यह मानहानि वाला नोटिस मिला तो उन्होंने इस पर निराशा व्यक्त की है. उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा, ‘बिल्कुल निराशाजनक. जब मैं पीटीवी के साथ काम कर रहा था तब मेरे सम्मान और ख्याती की रक्षा करने में फेल होने हुए. अब वे मुझे रिकवरी नोटिस भेज रहे हैं. मैं एक फाइटर हूं और हार नहीं मानूंगा और इस कानूनी लड़ाई को लड़ूंगा. मेरे वकील सलमान खान नियाजी कानून के मुताबिक इसका जवाब देंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.