Shoaib Malik के भतीजे Mohammad Huraira ने मचाया तहलका, बने तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे पाकिस्तानी युवा क्रिकेटर

मोहम्मद हुराइरा फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा पाकिस्तानी बन गए हैं. हुराइरा पाकिस्तानी सरजमीं पर 300+ स्कोर बनाने वाले 22वें खिलाड़ी हैं.

Published date india.com Updated: December 20, 2021 6:12 PM IST
Shoaib Malik के भतीजे Mohammad Huraira ने मचाया तहलका, बने तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे पाकिस्तानी युवा क्रिकेटर
मोहम्मद हुराइरा ने 341 गेंद में नाबाद 311 रन बनाए.

Quaid-e-Azam Trophy, Balochistan vs Northern Pakistan: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) के भतीजे मोहम्मद हुराइरा (Mohammad Huraira) ने इतिहास रच दिया है. हुराइरा ने कायदे आजम ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी जड़ी, जिसके साथ वह फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे युवा पाकिस्तानी बन गए. पहली बार प्रथम श्रेणी सत्र खेल रहे मोहम्मद हुराइरा ने 19 साल 239 दिन की उम्र में यह कारनामा किया.

पाकिस्तान की ओर से प्रथम श्रेणी में तिहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में जावेद मियांदाद (Javed Miandad) शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 17 साल 210 दिन की उम्र में इतिहास रचा था.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले युवा पाकिस्तानी:

17 साल और 310 दिन: जावेद मियांदाद
19 साल और 239 दिन: मुहम्मद हुरैरा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बलोचिस्तान के खिलाफ नार्दर्न के लिये खेल रहे हुराइरा ने 341 गेंद में नाबाद 311 रन बनाए, जिसमें 40 चौके और चार छक्के शामिल हैं. मोहम्मद हुराइरा पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी इतिहास में 300 के पार पहुंचने वाले दूसरे और कुल आठवें क्रिकेटर बन गए. पाकिस्तानी सरजमीं पर 300+ स्कोर बनाने वाले हुराइरा 22वें खिलाड़ी बने. विदेशी खिलाड़ियों में माइक बीयरली, मार्क टेलर और वीरेंद्र सहवाग यह कारनामा कर चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.