By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News South Africa Vs West Indies T20 World Cup 2021 Timba Bavuma On Quinton De Kock Decision To Not Support Blm
SA vs WI: क्विंटन डी कॉक के मैच से पीछे हटने पर पहली बार बोले कप्तान टेम्बा बावुमा, 'पूरी टीम हैरान थी...'
SA vs WI: ब्लैक लाइफ मैटर अभियान के समर्थन में क्विंटन डी कॉक ने मैच से पहले टीम के साथ एक घुटने पर बैठने से इनकार कर दिया था.
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जीत के बाद क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को लेकर खुलकर अपनी बात कही. डी कॉक ने अश्वेत लोगों पर हो रहे नस्लीय हमलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था. इस अभियान के तहत मैच से पहले दोनों टीमों को एक पैर घुटने के बल रखना था.
क्विंटन डी कॉक ने ऐसा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद आज के मैच से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) से इस बाबत सवाल किए गए. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “क्विंटन डी कॉक एक बड़ा खिलाड़ी है. हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं. हम उनकी विचारधारा का भी सम्मान करते है.”
उन्होंने कहा, “क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के इस निर्णय के बाद पूरी टीम हैरान थी. हमने उनसे बात भी की. वो ना सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज है बल्कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उनकी टीम में काफी अहम भूमिका है. कप्तान के तौर पर ये एक ऐसी चीज है जो मैं कभी नहीं देखना चाहता था. डी कॉक एक व्यस्क है. उनके पास अपने निर्णय लेने का हक है. मुझे पता है कि जो निर्णय उन्होंने लिया है वो उसके साथ रहेंगे.”
बता दें कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच से करीब पांच घंटे पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से ये निर्देश आया था कि सभी खिलाड़ी ब्लैक लाइफ मैटर अभियान के तहत मैच से पहले एक घुटने के बाल बैठेंगे. डी कॉक इससे पहले विंडीज दौरे के दौरान ही कह चुके थे कि वो इस अभियान का समर्थन नहीं करते हैं.
Also Read:
-
SA vs NZ: अभी साउथ अफ्रीका की आधी पारी ही हुई थी खत्म- टेंबा बवूमा ने न्यूजीलैंड को दे दी बधाई, जानें क्यों!
-
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को बूस्ट, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या करना होगा?
-
SA vs CAN- एडिम मार्करम की फिफ्टी के बाद लुंगी गिडी के स्पेशल 'चौके' की बदौलत साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें