By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News Sri Lanka Economic Crisis Slc To Use Money Received From Stadium Ticket In Sl Vs Aus Series For Welfare
श्रीलंका आर्थिक संकट: SLC का बड़ा फैसला, AUS दौरे से कमाई होगी लोगों की मदद में इस्तेमाल
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के दौरे पर खेलने के लिए आई है. मंगलवार से दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है.
Sri Lanka vs Australia, 1st T20I ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है जहां उन्हें अगले एक महीने से भी अधिक वक्त तक रहते हुए तीन टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. साल 1948 में श्रीलंका आजाद हुआ था. अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में इस वक्त खाने पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल, गैस आदि का भी भारी संकट पैदा हो गया है. ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट ने इस बुरे दौर में देशहित में एक बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने यह ऐलान किया कि स्टेडियम में मैच देखने के लिए आने वाले फैन्स से होने वाली कमाई को वे जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए खर्च करेंगे.
एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, “ये हमारे लोगों के लिए कठिन समय है. हम वास्तव में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के आभारी हैं कि एक राष्ट्र के रूप में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वे इस श्रृंखला का समर्थन कर रहे हैं.”
श्रृंखला का आगाज मंगलवार यहाँ के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 मैच से होगा. कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद पहली बार स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक दर्शकों के आने की मंजूरी होगी. मंगलवार और बुधवार को खेले जाने वाले शुरुआती दो टी20 मैच के टिकट शनिवार को महज पांच घंटे के अंदर बिक गये.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले के लिए मजबूत एकादश की घोषणा की है जिसमें मध्यक्रम में जोश इंगलिश पर अनुभवी स्टीव स्मिथ को तरजीह दी गयी है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ” पिछले कुछ वर्षों से श्रीलंका के खिलाफ हमने करीबी मुकाबले खेले हैं. वे अच्छी टीम है और उनके पास कुछ मैच विजेता खिलाड़ी हैं. वनिंदु हसरंगा जैसे गेंदबाज ने दिखाया कि वे सपाट पिचों पर भी प्रभावी हो सकते है.
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने उम्मीद जतायी कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा.
उन्होंने कहा, “हमने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में इस साल की शुरुआत में कड़ी टक्कर दी थी. हमें विश्वास है कि हम अपनी परिस्थितियों में अच्छा करेंगे. हमारे पास शानदार गेंदबाजी इकाई है लेकिन बल्लेबाजों को अच्छा करना होगा.”
(एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें