T20 World Cup 2021: Javed Miandad की पाकिस्तानी टीम को सलाह, India के खिलाफ इस तरह रचेंगे इतिहास!

भारत आईसीसी विश्व कप (50 ओवर और 20 ओवर दोनों) में कभी पाकिस्तान से पराजित नहीं हुआ.

Published date india.com Published: October 14, 2021 6:53 PM IST
T20 World Cup 2021: Javed Miandad की पाकिस्तानी टीम को सलाह, India के खिलाफ इस तरह रचेंगे इतिहास!
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद. (PC- Twitter)

ICC T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने जा रही है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर से पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ करेगा. पाकिस्तानी टीम भारत को विश्व कप मैच में शिकस्त नहीं दे सकी है. बात चाहें वनडे विश्व कप की करें, या टी20 वर्ल्ड कप की… भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अजेय ही रही है. दोनों देशों के बीच हाईवोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने पाकिस्तानी टीम को अहम सलाह दी है. मियांदाद के मुताबिक पाकिस्तान अगर भारत पर जीत दर्ज करना चाहता है, तो उसे निडर रवैया अपनाना होगा.

जावेद मियांदाद ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिये भारत के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण होगा. उनकी टीम बेहद मजबूत है और उसके पास कई शीर्ष खिलाड़ी हैं लेकिन अगर हम बिना किसी डर और दबाव के खेलते हैं और प्रत्येक अपनी तरफ से योगदान देता है तो हम उन्हें हरा सकते हैं.’’

मियांदाद ने आगे कहा, ‘‘टी20 प्रारूप के बारे में लोगों का मानना है कि एक या दो खिलाड़ी मैच जिता सकते हैं लेकिन मैं इसे इस तरह से देखता हूं कि इस प्रारूप में सभी को किसी न किसी तरह से योगदान देने की जरूरत है ताकि टीम जीत सके.’’

मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान केवल अच्छी फॉर्म में चल रहे बाबर आजम पर ही निर्भर नहीं रह सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रारूप में 20 रन की छोटी पारी या एक महत्वपूर्ण कैच या रन आउट या एक अच्छा ओवर मैच जिता सकता है इसलिए हर किसी को योगदान देना होगा. इस प्रारूप में टीम का सामूहिक प्रयास जरूरी है.’’

मियांदाद ने इसके साथ ही कहा कि टी20 प्रारूप केवल चौके और छक्के जड़ने तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘आपको हर समय लप्पेबाजी करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. यह सही गेंद का इंतजार करने और अपनी रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है.’’

ICC T20 World Cup, India Squad: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश रहुल, सूर्य कुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी. स्टैंडबाई खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ICC T20 World Cup, Pakistan Squad: बाबर आजम (कप्‍तान), शादाब खान (उप-कप्‍तान), आसिफ अली, आजम खान (विकेटकीपर), हैरिस राउफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्‍मद हफीज, मोहम्‍मद हसनैन, मोहम्‍मद नवाज, मोहम्‍मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्‍मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक. रिजर्व – फखर जमान, शाहनवाज दहानी और उस्‍मान कादिर.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.