West Indies vs Australia, 1st ODI: Mitchell Starc ने फेंकी ऐसी गेंद, दूर जाकर गिरा स्टंप

West Indies vs Australia, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को बारिश से बाधित पहले वनडे मुकाबले में करारी शिकस्त दी है.

Published date india.com Published: July 21, 2021 5:27 PM IST
West Indies vs Australia, 1st ODI: Mitchell Starc ने फेंकी ऐसी गेंद, दूर जाकर गिरा स्टंप

West Indies vs Australia, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने 20 जुलाई को बारबाडोस (Kensington Oval, Bridgetown, Barbados) में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 133 रन से मात दी. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है. वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया सम्मान बचाने के इरादे से खेल रहा है.

इस मुकाबले के दौरान मिचेल स्टार्क ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिस पर उन्हें विकेट तो मिला ही, लेकिन साथ ही फैंस भी काफी इंप्रेस हो गए. दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद स्टार्क की गेंद जेसन मोहम्मद का ऑफ स्टंप ले उड़ी. बॉल की गति इतनी तेज थी कि स्टंप काफी दूर जाकर गिरा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बता दें कि एलेक्स कैरी (67) रन की अर्धशतकीय पारी और मिशेल स्टार्क (5/48) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से बाधित इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत दर्ज की.

बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर कराने का फैसला किया गया और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर कैरी के 87 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन की पारी के दम पर 49 ओवर में नौ विकेट पर 252 रन बनाए. लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत विंडीज को 257 रनों का लक्ष्य मिला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 26.2 ओवर में 123 रन पर सिमट गई. विंडीज की ओर से कप्तान कीरोन पोलार्ड 57 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क के अलावा जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए जबकि एडम जम्पा और मिशेल मार्श को एक-एक विकेट मिला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.